CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले – ‘मुझे भरोसा है…’

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले – ‘मुझे भरोसा है…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजा गया।

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से लगातार इस्तीफे की मांग की बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार (19 जुलाई, 2026) को नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) हासिल करने वाले छात्र पांशुल बंसल से मुलाकात की और उन्हें परीक्षा में सफलता के लिए बधाई भी दी.

धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से यह फोटो उस समय एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा की गई, जब एक दिन पहले शनिवार (18 जुलाई, 2026) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनस्थल से हटाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सोमवार (20 जुलाई) को प्रस्तावित चलो संसद मार्च को रोकने के लिए BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है.

नीट छात्र से मुलाकात पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार (19 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने हरियाणा के पांशुल बंसल से मुलाकात कर उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने यहा भी कहा कि पांशुल की परफॉर्मेंस भारत के युवाओं की मेहनत, समर्पण और उनकी आकांक्षाओं का प्रतीक है. 

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने बेहतरीन काम और सेवा से देश के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देंगे.’

पाशुंल ने 720 में से 715 अंक किए हासिल

हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल बंसल ने नीट के री-एग्जाम में 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं. उन्होंने पंजाब के आर्यन गुप्ता के साथ नीट परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेकिंग रूल्स के तहत उन्हें सेकंड रैंक मिली.  

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरू में नीट यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन के लिए 3 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाने की वजह से एनटीए ने परीक्षा को रद्द कर दिया और इसके बाद 21 जून, 2026 को दोबारा से नीट की आयोजित की गई.

यह भी पढ़ेंः ‘सब कुछ रिकॉर्ड करें…’, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील