Saif Ali Khan attack case accused Mohammad Shariful Islam Shahzad enters illegally in india

Saif Ali Khan attack case accused Mohammad Shariful Islam Shahzad enters illegally in india


Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठिये के बारे में नई जानकारी सामने आई है. पूछताछ के दौरान इस हमलावर ने बताया है कि वह किस तरह बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुआ था.

4 दिनों की भारी मश्क्कत के बाद यह हमलावर पुलिस के हाथ लगा था. हमलावर का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है. जब पुलिस ने इसे दबोचा तो इसके पास भारतीय होने का कोई सबूत नहीं मिला. उसके पास से जो मोबाइल मिला, उससे पता चला कि वह बांग्लादेशी है, क्योंकि वह बांग्लादेश में रह रहे अपने माता-पिता से लगातार बातचीत करता रहता था. पुलिस ने जब आगे पूछताछ की तो उसके बांग्लादेश से भारत में घुसने की पूरी कहानी सामने आई.

नदी पार कर मेघालय में घुसा
शहजाद अगस्त 2024 में भारत आया था. वह बांग्लादेश और मेघालय बॉर्डर पर दाउकी नदी को पार कर भारत में घुसा. इसके बाद कुछ महीनों तक यह पश्चिम बंगाल में ही रूका. वहां एक अन्य शख्स के आधार कार्ड पर उसने सिम खरीदी और फिर अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया.

बंगाल से सीधे मुंबई
पश्चिम बंगाल से वह सीधा मुंबई आया. यहां काम की तलाश की लेकिन दस्तावेज नहीं थे तो कोई नौकरी नहीं मिल सकी. इसलिए वह साफ-सफाई और मजदूरी के छोटे माटे काम काज करने लगा. उसे वर्ली और थाने के पबों में साफ-सफाई का काम मिला. वहां भी यह चोरी करते पकड़ाया. हाल ही में इसने वापस बांग्लादेश जाने की योजना भी बनाई, लेकिन इसके लिए उसे 50 हजार रुपये की जरूरत थी. इसलिए यह बड़ा हाथ मारने की फिराक में था.

सैफ पर हुआ था जानलेवा हमला
सैफ अली खान पर 16 जनवरी के तड़के सवेरे उनके घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में सैफ को 6 जगह चाकू लगा था. उनकी रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा मिला था. इसके पूरे चार दिन बाद सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिलहाल, आरोपी 14 दिन की रिमांड पर है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें…

RG Kar Case: फांसी की सजा से कैसे बच गया संजय रॉय? जानें जज ने कोलकाता के ‘राक्षस’ को लेकर क्या कहा?