<p>अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर और परिसर में बने अन्य छह मंदिरों के लिए पुजारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. नियुक्ति के बाद इनका 6 माह का प्रशिक्षण होगा और फिर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद इन्हीं में से अर्चक पुजारी की नियुक्ति की जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया के पूरा होने के पहले ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कुछ साधु संतों ने इसमें अपने-अपने संशोधन और सुझावों को लेकर मांग उठा दी है. आइए जानते हैं अर्चक भर्ती प्रक्रिया को लेकर इनकी क्या मांग है और अर्चक भर्ती प्रक्रिया में पात्रता के क्या मानक हैं और इस पर राम मंदिर ट्रस्ट का क्या कहना है? </p>



