Qatar Eight Former Navy Indian Officer Commuted To Imprisonment Know The Case From Beginning To Till Now

Qatar Eight Former Navy Indian Officer Commuted To Imprisonment Know The Case From Beginning To Till Now


Dahra International Case: कतर में कथित जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बहुत बड़ी राहत मिली है. भारत सरकार की तरफ से अपील करने के बाद इन लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई. नौसेना के इन 8 पूर्व अधिकारियों को 26 अक्टूबर 2023 को मौत की सजा सुनाई गई थी.

इसके बाद 9 नवंबर को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत सरकार ने इस सजा के खिलाफ अपील दायर की, जिसे वहां की अदालत ने मंजूर कर लिया था. अल-दहरा नाम की कंपनी में काम करने वाले इन 8 भारतीयों को कथित जासूसी के आरोप में पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया गया था और इस साल 25 मार्च को इन आठों अधिकारियों पर आरोप तय किए गए और 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई गई.

ये भी पढ़ें: कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक, भारत सरकार की अपील पर मिली बड़ी राहत