PM Narendra Modi Requests People Who Climbed Towers During His Speech In Public Rally In Nirmal Telangana

PM Narendra Modi Requests People Who Climbed Towers During His Speech In Public Rally In Nirmal Telangana

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस बीच रविवार को तेलंगाना के निर्मल में पीएम मोदी की एक रैली के दौरान कुछ लोग खंभों पर चढ़ गए. इसे देख पीएम ने तुरंत उनसे नीचे उतरने की अपील की.

उन्होंने कहा कि नीचे आ जाइए दोस्तों, आप में से कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा. उन्होंने कहा कि ये जो ऊपर चढ़ गए हैं, मेरी उनसे विनती है कि नीचे आ जाइए, भईया.