PM Narendra Modi in USA but why NSA Ajit Doval stayed back from this tour officials revealed main reasons

PM Narendra Modi in USA but why NSA Ajit Doval stayed back from this tour officials revealed main reasons


PM Modi US Visit Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरान उनके साथ कई सीनियर अफसर भी हैं. पीएम ने कई देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय वार्ता भी की है, लेकिन इस बार पीएम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल कहीं नजर नहीं आ रहे. उनके पीएम के साथ न होने को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रहीं थीं, लेकिन अब इसकी असल वजह सामने आई है.

भारत सरकार से जुड़े सीनियर अधिकारियों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव या किसी और वजह से नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे चुनाव और अन्य घरेलू मुद्दों से उत्पन्न सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए भारत में ही रुके हुए हैं. अफसरों ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि डोभाल न्यूयॉर्क की एक अदालत की ओर से जारी किए गए समन के कारण पीएम के साथ इस यात्रा पर जाने से बाहर हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, खालिस्तानी कार्यकर्ता और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून की ओर से दायर एक दीवानी मुकदमे के जवाब में यह समन अजीत डोभाल को भेजा गया था. इसके अलावा मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाने वाले समूहों के सिख कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक भी पिछले दिनों हुई, जिससे यह सवाल उठा कि क्या अमेरिकी सरकार नई दिल्ली को “तीखा संदेश” भेज रही है. वहीं गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने पन्नू की ओर से दायर मुकदमे को पूरी तरह से अनुचित और निराधार बताया था.

विदेश सचिव ने उच्च स्तरीय जांच की कही थी बात

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस मामले में कहा था कि सरकार पन्नू के खिलाफ कथित हत्या की साजिश को लेकर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों पर उच्च स्तरीय जांच जारी रखे हुए है. उन्होंने बताया कि 2002 के गुजरात मुस्लिम विरोधी हिंसा को लेकर अमेरिका ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले कई समन जारी किए थे, लेकिन उन्होंने सभी समन “निरस्त” कर दिए, क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने सेवारत अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए प्रतिरक्षा का आह्वान किया था.

ये भी पढ़ें

‘जल्द लिया जाएगा तिरुपति का बदला’, जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दिया हिंदू सनातन बोर्ड का ऐलान