PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (6 मार्च) को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की. पीएम मोदी से पीड़ित महिलाओं की क्या बातचीत हुई, इस बारे में एक पीड़िता ने बताया है.
पीएम मोदी से क्या बोलीं संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर संदेशखाली की एक पीड़िता ने बताया, ”पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए हमने उन्हें हर किसी पर हो रहे अत्याचार के बारे में खुलकर बताया. हमने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे हमारे साथ अत्याचार किया गया… उन्होंने हमें मदद का आश्वासन दिया…”
महिला ने कहा, ”हमने मुख्यमंत्री को वोट देकर जिताया लेकिन उन्होंने हमारा अपमान किया… उन्होंने हमसे बात तक नहीं की… पीएम मोदी से बात करके हमें बहुत अच्छा लगा… हमने उनसे यहां केंद्रीय बल तैनात करने का अनुरोध किया क्योंकि हमें राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है.“
West Bengal | On assembly Prime Minister Narendra Modi, Sandeshkhali sufferer says, “Thanking Prime Minister Modi, we instructed him overtly in regards to the atrocities being dedicated on each individual. We instructed the Prime Minister how we have been tortured… He assured us of assist… We voted the Chief… pic.twitter.com/cTEVXlmHAd
— ANI (@ANI) March 6, 2024



