Mallikarjun Kharge Assaults PM Modi: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के धार में है. धार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस भी घर में मोदी की फोटो आ गई समझो उस घर को गरीबी लग गई.
मध्य प्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘उठते ही आप टीवी चालू करो तो मोदी दिख जाते हैं. मोदी की फोटो आ गई तो उस घर को गरीबी लग गई. वो विकास और गरीबों की भलाई नहीं चाहते हैं. वो नहीं चाहते कि हमारे बच्चे पढ़ें, क्योंकि गरीब बच्चे पढ़कर आगे आएंगे तो उन्हें दिक्कत होगी.’ खरगे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ने का काम करती है तो उसको कुचलने का प्रयास किया जाता है.
#WATCH | Throughout Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya Pradesh’s Dhar, Congress President Mallikarjun Kharge says, “The second you turn on the TV, you see Modi on it. The family the place Modi’s photograph comes on TV goes into poverty….” pic.twitter.com/3xHTadWx35
— ANI (@ANI) March 6, 2024
ओडिशा में BJP और BJD का गठबंधन होना तय, जानें सीट शेयरिंग के किस फॉर्मूले पर बनी है बात



