Omar Abdullah On PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार (7 मार्च) को होने वाली जम्मू-कश्मीर की यात्रा को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में कोई भी शख्स अपनी मर्जी से शामिल नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने भीड़ जुटाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की मदद ली है.
PM मोदी की यात्रा को लेकर क्या कुछ बोले उमर अब्दुल्ला?
उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (6 मार्च) को अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी की यात्रा पर टिप्पणी की. उन्होंने लिखा, ”कल गोदी मीडिया और एजेंसियां श्रीनगर में पीएम मोदी को सुनने के लिए इकट्ठा हुई ‘ऐतिहासिक भीड़’ के बारे में बात करेंगी. वे आसानी से यह बताना भूल जाएंगे कि वहां मौजूद लगभग कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से इसमें शामिल नहीं होगा.”
उन्होंने लिखा, ”तानाशाह जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री के लिए भीड़ जुटाने लिए हर संभव कोशिश की है क्योंकि बीजेपी प्रशासन के बिना जम्मू-कश्मीर में कुछ भी संभाल नहीं सकती.”
Tomorrow the godi media & businesses can be gushing concerning the “historic crowd” gathered to listen to PM Modi in Srinagar. What they’ll conveniently neglect to say is that nearly none of the individuals there can be attending of their very own free will. The dictatorial J&K Govt has pulled… pic.twitter.com/NawQGPn8Zf
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 6, 2024



