Parliament Security Breach Police Gets 2 More People Custody In Logistic Support To Culprits Ann

Parliament Security Breach Police Gets 2 More People Custody In Logistic Support To Culprits Ann


Parliament Smoke Assault: साल 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी वाले दिन नई संसद में दो लोगों ने स्मोक कलर अटैक किया. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पर इन आरोपियों के साथ मिले होने का शक है. इन दोनों से स्पेशल सेल की टीमें पूछताछ कर रही हैं.

इन लोगों की पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है. इन पर आरोपियों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है. स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट इन दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. महेश राजस्थान का रहने वाला है और ये भी भगत सिंह संगठन से जुड़ा हुआ है. महेश भी संसद में हंगामा करने के मकसद से आने वाला था लेकिन किसी कारणवश उसे परिजनों ने रोक दिया था.

ये भी पढ़ें: संसद सुरक्षा में चूक मामला: साथियों का जलाया फोन, जानिए ‘मास्टरमाइंड’ ललित ने पूछताछ में क्या-क्या उगला