Parliament Safety Breach: भारत की संसद की सुरक्षा में हुई सेंध पर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों पर हमला बोला है. निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए जो वह इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं, बीजेपी ने कभी भी ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं की है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, कांग्रेसियों डूब मरो, 11 अप्रैल 1974 में पिस्तौल के साथ घुसने वाले शख़्स की कहानी,भाजपा/जनसंघ या तत्कालीन विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया. लोकसभा अध्यक्ष का इस्तीफा नहीं मांगा? प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का तो जिक्र तक नहीं किया, क्योंकि संसद की सुरक्षा केवल लोकसभा सचिवालय का है.



