Mani Shankar Aiyar Remarks: | Mani Shankar Aiyar Remarks:


BJP On Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार को निशाने पर ले लिया है.   

संबित पात्रा ने गुरुवार (24 अगस्त) को कहा कि ये शब्द मणिशंकर अय्यर के हैं, लेकिन सोच गांधी परिवार की है. मणिशंकर अय्यर गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं. गांधी परिवार की बातों को ही मणिशंकर अय्यर अपने बयानों में व्यक्त करते हैं. मणिशंकर अय्यर फिर से प्रकट हुए हैं. उन्हें फ्रिंज एलिमेंट कहा जाता है, लेकिन वो फ्रिंज एलिमेंट नहीं हैं. 

“एक बार फिर से मुकुट मणि बाहर हैं”

उन्होंने कहा कि वो गांधी परिवार के सबसे नजदीकी, गांधी परिवार के मुकुट के मणि हैं. ये वही गांधी परिवार के मुकुट मणि मणिशंकर अय्यर हैं जिसने पीएम मोदी को नीच कहा था. पाकिस्तान में नरेंद्र मोदी को हराने की बात कही है. 2024 का चुनाव है और एक बार फिर से मुकुट मणि बाहर हैं. इस बार उन्होंने किताब लिख डाली है. 

“गांधी परिवार के अलावा किसी का पीएम बनना बर्दाश्त नहीं”

बीजेपी नेता ने हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने विशेष रूप से तीन पी पर बात की- परिवारवाद, पक्षपात और पाकिस्तान. विपक्षी गठबंधन के विचार को मणिशंकर अय्यर ने लिखित रूप में पेश किया है. पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के पीएम थे और जिस तरह के शब्द उनके लिए इस्तेमाल किए गए उससे साफ पता चलता है कि गांधी परिवार के प्रवक्ता को गांधी परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं है, भले ही वह शख्स कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हो.

ये भी पढ़ें-

BRICS Summit 2023 ‘…जब पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई ‘बातचीत’, देखें वीडियो