Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज यानी बुधवार को शा 6 बजे होगी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है. बैठक में बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. बैठक में इन राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे.



