Security Breach in Lok Sabha: नई संसद की दर्शक दीर्घा में दो शख्स के घुसने के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दो युवक गैलरी से कूदकर लोकसभा में आ गए. इसके बाद उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सबसे पहले साथी सांसदों ने आरोपियों को दबोच लिया. फिर सुरक्षा अधिकारी उन्हें सदन से बाहर लेकर गए. यह निश्चित रूप से सुरक्षा में चूक है, क्योंकि आज हम उन लोगों की बरसी मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 (संसद हमले) में अपने जीवन का बलिदान दिया था.”
ये भी पढ़ें:
पुरानी संसद पर आतंकी हमले की बरसी: नई पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कुर्सियों पर कूदे दो शख्स, जलाई स्मोक कैंडल, मचाया बवाल, देखें वीडियो



