Lok Sabha Security Breach BSP MP Danish Ali Live Updates Indian Parliament Security Arrangement Video

Lok Sabha Security Breach BSP MP Danish Ali Live Updates Indian Parliament Security Arrangement Video


Lok Sabha Security Breach: लोकसभा में दो आरोपियों के घुसने के बाद संसद में हड़कंप मच गया. बीएसपी सासंद दानिश अली ने सबसे पहले आरोपियों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली. दानिश अली ने एबीपी न्यूज से बताया, ‘जैसे ही हमलावर कूदे तो सदन में धुआं-धुआं हो गया. जब हमने जबदस्ती उनकी तलाशी ली तो उनके जेब में से एक पास मिला. पास के मुताबिक वह मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के गेस्ट के तौर पर संसद में दाखिल हुए थे.’

दानिश अली बोले, ‘ये सुरक्षा की गंभीर चूक है. आज से 21 साल पहले देश की संसद पर हमला हुआ था और आज भी वही हो रहा है. वे लोग नारे लगा रहे थे.’

ये भी पढ़ें:
‘सुरक्षा अधिकारियों ने नहीं सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा’, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने यूं बयां किया सदन का मंजर