Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी फरवरी माह के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस लिस्ट में करीब 100 उम्मीदवारों के नाम होंगे.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की पहली सूची में ज्यादातर वह सीटें होंगी, जिनमें भाजपा 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार मिली थी. लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटे भी शामिल हैं. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा और महाराष्ट्र की हारी हुई सीटों पर बीजेपी पहले उम्मीदवार उतार सकती है.
BJP ने इस तरह की करीब 160 सीटें पहले से ही चयनित कर ली हैं, जिनमें या तो BJP जीत नहीं पाई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से चुनाव जीती थी. BJP करीब 1 साल पहले ही कलस्टर प्रभारी तैनात कर इन सीटों पर काम कर रही है. ऐसी 160 सीटों में से करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम हो चुका है. BJP किसी भी दिन इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है.
ये भी पढ़ें- 39 सीटों का हो गया बंटवारा, महाराष्ट्र में 9 सीटों पर अभी नहीं बात, 28 को सामने आएगा MVA का फॉर्मूला



