Farmers Protest Newest Information: किसान आंदोलन में प्रदर्शन के दौरान 1 युवा अन्नदाता की मौत के मामले को लेकर ब्रिटेन की संसद ने चिंता जाहिर की है. वहां से सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि किसानों की अभिव्यक्ति की आजादी की सुरक्षा की जानी चाहिए.
संसद में संबोधन के दौरान सांसद ढेसी ने आगे कहा, “पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच कल भारत में किसान आंदोलन के दौरान एक प्रदर्शनकारी की जान चली गई.”



