Lok Sabha Election 2024 Former MP Srikant Jena Joins Congress He Was Expelled From Party In 2019

Lok Sabha Election 2024 Former MP Srikant Jena Joins Congress He Was Expelled From Party In 2019


Srikant Jena Joins Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने बुधवार (6 मार्च) को एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम को उनकी ‘घर वापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि वह पहले कांग्रेस में ही थे. 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में श्रीकांत जेना को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. 

73 वर्षीय श्रीकांत जेना नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. अजय कुमार ने उनका स्वागत किया.  

कांग्रेस में घर वापसी करने पर क्या बोले श्रीकांत जेना?

श्रीकांत जेना ने कहा, ”मैं शुरू से ही कांग्रेसी हूं. कुछ गलतफहमियां थीं, वो दूर हो गईं. मैंने कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत की और अब वापसी कर रहा हूं.’’

उन्होंने बीजेडी और बीजेपी पर निशाना साधा. श्रीकांत जेना ने कहा, ”ओडिशा में एक चुनौती है. बीजेडी और बीजेपी अब खुलकर साथ आ गए हैं. मुझे भरोसा है कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेडी-बीजेपी का सामना करेगा और उन्हें हरा देगा.”