kolkata rape murder case forda resumes doctors strike after vandalism rg kar medical college

kolkata rape murder case forda resumes doctors strike after vandalism rg kar medical college


Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच बुधवार (14 जुलाई 2024) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में तोड़फोड़ की गई, जिसे लेकर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया यानी FORDA ने फिर से हड़ताल करने का ऐलान किया है. FORDA की ओर से कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार सुरक्षा देने में नाकाम है.

FORDA ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई हिंसा को देखते हुए हम अपने सहयोगियों और मेडिकल समुदाय के साथ खड़े हैं. इससे पहले मंगलवार (13 अगस्त 2024) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली थी.

FORDA ने बयान जारी कर कहा, “आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुखद घटना और सरकार की ओर से समय पर अपने वादों को पूरा नहीं करने के बाद हम फिर से हड़ताल शुरू कर रहे हैं.” न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुतबिक मंगलवार को FORDA के अध्यक्ष अविरल माथुर ने कहा था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया. जेपी नड्डा ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि डॉक्टर्स के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया कराएंगे.