Success Story of IPS Shehnaaz: कई बार सफलता की कुछ ऐसी कहानियां सामने आ जाती हैं जो कि काफी हैरान करने वाली होती हैं। इस वक्त ऐसी ही एक स्टोरी सीधा तमिलनाडु से सामने आ रही है जिसमें एक महिला ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया और तमाम मुश्किलों के बाद भी आईपीएस (IPS) बन गईं।

इस महिला का नाम शहनाज इलियास है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करते हुए कमाल कर दिया है। उनका सफर काफी मुश्किल रहा और खबरें यहां तक हैं कि शहनाज पहले एक आईटी कंपनी में काम करतीं थीं और ये सिलसिल करीब 5 साल तक चला।
5 साल नौकरी करने के बाद उनको लगा कि वो सिविल सेवाओं की तैयारी करें तो उन्होंने कंपनी में अपना पद छोड़कर तैयारी शुरु कर दी।
प्रेग्नेंसी में पास की तैयारी
खबरों की मानें तो शहनाज ने UPSC की तैयारी करने से पहले महज सिर्फ दो महीने के लिए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की तैयारी की थी और इसकी परीक्षा आसानी से पास कर ली थी। जब वो यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थीं तो इस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं थीं। जहां एक ओर प्रेग्नेंसी की चुनौतियां थीं वहीं दूसरी ओर कई घंटों उनको पढ़ाई भी करनी थी। तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी में लगीं। साल 2020 में उनका सपना सच हुआ और पहले ही अटेम्ट में शहनाज ने इलियास ने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। अब वो एक आईपीएस हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं सामने आया है कि शादी और बच्चों के बाद किसी महिला ने यूपीएससी पास की हो। ये देश का सबसे मुश्किल एग्जाम है जिसको पास करना आसान नहीं है।
शहनाज इलियास की तस्वीरें उनके पति और बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। वर्दाी पहनकर ऐसी कई महिलाएं हैं जो कि फैमिली के साथ साथ देश की सेवा भी करती हैं। 2025 में देश की कई बेटियों ने सिविल परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं।



