Jackie Shroff Stuns New Bride Anshula Kapoor By Gifting A Real Plant At Her Wedding Reception

Jackie Shroff Stuns New Bride Anshula Kapoor By Gifting A Real Plant At Her Wedding Reception


Jackie Shroff Gift A Plant To Anshula Kapoor: फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की हाल ही में रोहन ठक्कर के साथ में शादी हुई है। शादी के बाद अंशुला कपूर के रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई और इसमें परिवार के अलावा काफी सारे करीबी फिल्मी सितारे भी शामिल हुए।

Jackie Shroff Anshula Kapoor

रिसेप्शन पार्टी में नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर के माथे पर ना तो सिंदूर नजर आया और ना ही हाथों में चूड़ा दिखाई दिया। इसके बावजूद भी अंशुला कपूर नई दुल्हन के तौर पर काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आई। उनकी रिसेप्शन पार्टी में रेखा से लेकर बॉबी देओल जैसे सितारे दिखाई दिए।

मंगलवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का रिसेप्शन रखा गया था और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के काफी सारे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज में शिरकत की थी। साथ ही दोनों को गिफ्ट दिए और जीवन की नई जर्नी की शुभकामनाएं दी।

जैकी श्रॉफ ने दिया कपल को पौधा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने अंशुला कपूर और उनके पति रोहन ठक्कर को काफी बड़े-बड़े तोहफ़े दिए। लेकिन इसी बीच जैकी श्रॉफ का तोहफा काफी ज्यादा चर्चा में है। दरअसल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखने को मिल रहा है कि जैकी श्रॉफ ने अंशुला कपूर और उनके पति रोहन को एक पौधा गिफ्ट में दिया। इसके बाद काफी लोग तो जैकी की तारीफ कर रहे हैं तो काफी और लोग इसको मजे में ले रहे हैं।

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी

अगर हम अंशुला कपूर और रोहन की लव स्टोरी की बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई है जुलाई 2025 में रोहन ने एक ट्रिप के दौरान अंशुला कपूर को प्रपोज कर दिया था। उन्होंने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ठीक रात 1:15 बजे अंशुला कपूर से यह बड़ा सवाल ठीक उसी वक्त पूछा था जिस समय दोनों की पहली बातचीत शुरू हुई थी।

जुलाई 2025 में हुई थी सगाई

बाद में अंशुला और रोहन ने जुलाई 2025 में सगाई कर ली थी। आखिरकार सोमवार को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक पारंपरिक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी का जश्न पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा में बना हुआ है। माता की चौकी से लेकर मेहंदी और चूड़े की रस्म तक कपूर खानदान ने हर एक फंक्शन को बहुत ही अच्छे से किया।