Feature Film Announced On Jantar Mantar Cockroach Janata Party Protest Official Title Is Registered In Bollywood

Feature Film Announced On Jantar Mantar Cockroach Janata Party Protest Official Title Is Registered In Bollywood


Cockroach Janata Party Protest Film: तकरीबन 1 महीने पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एक अनोखा आंदोलन किया। जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। लेकिन अब इस पूरे आंदोलन को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, खबर आ रही है कि इस विरोध l प्रदर्शन पर बड़ी फीचर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है जिसका नाम था ‘एक्सीलेंट कॉकरोच पार्टी’ आधिकारिक तौर पर रजिस्टर भी किया जा चुका है।

Cockroach Janata Party

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने लंबी रिसर्च और स्क्रिप्ट पर काम करने के बाद में इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। खबरों के अनुसार यह फिल्म आंदोलन से जुड़ी हुई कई सारी ऐसी अंदरूनी और हैरान कर देने वाली सच्चाई को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी जो आम जनता तक पहुंची ही नहीं।

फिल्म के जरिए होंगे आंदोलन के पीछे के खुलासे

नीट पेपर लीक मामले के बाद में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद शिक्षा व्यवस्था से लेकर सियासत दोनों में ही हलचल पैदा हो गई थी। आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा। लेकिन फिल्म से जुड़े हुए लोगों का यह भी कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक कहानी नहीं दर्शाएगी बल्कि इसके जरिए आंदोलन की पटकथा को कैसे लिखा गया और इसके पीछे क्या-क्या दांव-पेच भी चलाए गए उन पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

लेकिन फिल्म की घोषणा तो हो चुकी है और सबसे ज्यादा इस फिल्म के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल निर्माताओं द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक तौर पर ‘द एक्सीलेंट कॉकरोच पार्टी’ टाइटल रजिस्टर करवाया जा चुका है। यह टाइटल न सिर्फ अनोखा है साथ ही उस दौर के राजनीतिक घटनाक्रम पर एक सीधा तीखा तंज भी कसता है।

20 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

यह फिल्म कोई छोटे बजट की फिल्म नहीं होगी बल्कि बड़े पैमाने पर बनने वाली एक फीचर फिल्म होगी। खबरों की माने तो इस फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ से ज्यादा का तय किया गया है। जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ की देखरेख में इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है और शूटिंग की लोकेशन भी तय करने पर तेजी से काम हो रहा है।

कब तक रिलीज़ होगी फ़िल्म?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू टीम को भी लेकर हलचल तेज हो रखी है। मुख्य कलाकारों से लेकर निर्देशक और सह-निर्माताओं के चयन के लिए भी मुंबई में बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माता से बातचीत की जा रही है। अगर सब कुछ सही रहता है तो यह फिल्म 2027 में थिएटर में रिलीज हो जाएगी।