Raghav Chadha on Protest: राघव चड्ढा पूरे जंतर मंतर के प्रोटेस्ट के दौरान चुप रहे हैं और उनपर ढेरों रील्स भी बनी हैं। अब वो संसद में पहली बार बोले हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में हैं।

राघव चड्डा की मानें तो जंतर मंतर में छात्रों ने जो प्रोटेस्ट किया वो नेताओं की रैली बन गई थी और रिस्क छात्र ले रहे थे जबकि ये लोग रील बना रहे थे। राघव चड्ढा का वीडियो वायरल हो रहा है।
बीजेपी में जाने से पहले राघव चड्ढा खुलकर उनके खिलाफ बोलते थे और आम आदमी पार्टी में हुआ करते थे। लोगों ने जंतर मंतर पर राघव चड्ढा मिसिंग तक तक पोस्टर लगाए थे और वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे थे।
राघव चड्डा ने कहीं ऐसी ऐसी बातें
राघव चड्ढा राज्यसभा में थे और स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा, मार्च निकालना, ”पीसफुल प्रोटेस्ट करना उनका संवैधानिक अधिकार है। लेकिन सर स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट स्टूडेंट्स का रहे, किसी पॉलिटिकल पार्टी की रैली बन जाए। वहां चल ये रहा था, स्टूडेंट्स को बैरिकेडिंग के उस पार भेजकर खुद सेफ साइड में थे, मतलब रिस्त तुम्हारा रील हमारी। स्टूडेंट का प्रोटेस्ट स्टूडेंट के लिए है, किसी फ्लॉप पॉलिटिकल पार्टी के कमबैक के लिए नहीं है सर। जिस राजनीतिक पार्टी के खुद के फ्यूचर का कोई अता पता नहीं है वो स्टूडेंट्स के फ्यूचर की क्या लड़ाई करेंगे सर। स्टूडेंट को इंसाफ चाहिए राजनीतिक पार्टी को फुटेज, स्टूडेंट्स के एग्जाम पास करना है, पार्टी को वायरल क्लिप। स्टूडेंट्स का सवाल फ्यूचर का है और नेता अगले इलेक्शन का है।”
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
राघव चड्डा के इस बयान पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बोला बोला गूंगा बोला।” एक ने लिखा, ”अरे आ गया दल बदलू।” एक ने लिखा, ”दलाल कहीं के चुप हो जा।” एक ने लिखा, ”इससे घटिया नेता नहीं देखा मैने।” एक ने लिखा, ”जिस मां ने जन्म दिया….उसी के अस्तित्व की बात कर रहा है…ये गद्दार।”



