Uzair Baloch Brother Shot: रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर में एक किरदार दिखाया गया था जिसका नाम उजैर बलोच था। बता दें कि वो इस वक्त पाकिस्तान के जेल में कैद है। मशहूर गैंगस्टर और पीपुल्स अमन कमेटी के पूर्व प्रमुख उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच को लेकर एक चौकाने वाली खबर आ रही है।

खबरें आईं हैं कि उजैर बलोच के भाई को गोली मारी गई है। हालांकि वो मरा नहीं बल्कि बुरी तरह से घायल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में कराची के ल्यारी इलाके कुछ अज्ञात हमलावर शामिल हैं जिनके नाम सामने नहीं आ पाए हैं।
कैसे घटनी पूरी घटना
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो जुबैर बलोत इस दौरान कराची की स्थित अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान कुछ लोग नकाब पहनकर आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। हमलावरों ने जुबैर की छाती और पेट में कई गोलियां मारीं। इस दौरान ना सिर्फ जुबैर बल्कि वहां से गुजर रहे दो राहगीर भी घायल हुए।
बताया जा रहा है कि उन बेकसूर राहगीरों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। अब पुलिस इस हमले और दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है कि आखिर किसने ये हमला करवाया होगा अभिनेता दानिश पंडोर ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलूच का किरदार निभाया है। इस फिल्म में वो रहमान डकैत का काफी करीबी दिखाया गया था।
इंडिया में लोगों के रिएक्शन
जुबैर बलोच पर हुए इस हमले के बाद इंडिया में लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बस याद दिला दें: रिज़वान अभी तक वापस नहीं आया है।” एक ने लिखा, ”रिज़वान अभी भी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं।” एक ने लिखा, ”फिल्म के बाद पाकिस्तान में उसे उतना कोई नहीं जानता जितना भारत में।” एक ने लिखा, ”सब जमील जमाली का किया है।” एक ने लिखा, ”आदित्य धर की बेहतरीन डिटेलिंग।”



