Election Gyan Uttar Pradesh Total Population Is Equal To Indonesia Voters

Election Gyan Uttar Pradesh Total Population Is Equal To Indonesia Voters


Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है. आबादी के लिहाज से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है. 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में की कुल आबादी 19 करोड़ 98 लाख थी. भारत में अंतिम बार साल 2011 में जनगणना दर्ज की गई थी. इसके बाद से साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड और अन्य कारणों की वजह से जनगणना नहीं हो सकी.  

अनाधिकारीक आंकड़ों के मुताबिक इस समय उत्तर प्रदेश की आबादी लगभग 24 करोड़ हो चुकी है. आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे की यूपी की आबादी कई देशों से ज्यादा है. साल 2021 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 23.14 करोड़ दर्ज हुई थी. 

इंडोनेशिया में 20 करोड़ वोटर्स
आबादी के लिहाज से केवल चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ही उत्तर प्रदेश से आगे हैं. जानकारी के मुताबिक इस समय उत्तर प्रदेश की कुल आबादी इंडोनेशिया के कुल वोटर्स के लगभग बराबर है. इंडोनेशिया में इस समय लगभग 20 करोड़ मतदाता हैं, जो कि यूपी की कुल आबादी से थोड़ा ही कम है. इंडोनेशिया में 49.91 फीसदी पुरुष और 50.09 फीसदी महिला वोटर्स हैं. 

इंडोनेशिया की कुल आबादी 27 करोड़
इंडोनेशिया की आबादी इस समय 27 करोड़ 38 लाख है. आबादी के लिहाज से इंडोनेशिया दुनिया का चौथा सबसे आबादी वाला देश है. इससे ज्यादा आबादी केवल चीन, भारत और अमेरिका की है. इस समय चीन की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है. यहां कुल 141 करोड़ रहते हैं. 

सबसे ज्यादा मुसलमानों की आबादी
इतना ही नहीं इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है. इंडोनेशिया की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या के 3.45 प्रतिशत के बराबर है. यहां लगभग 59 फीसदी लोग शहरों में रहते हैं. देश का सुराबाया शहर सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है, जहां कुल 2.37 करोड़ रहते हैं.

यह भी पढ़ें- 3 किलो सोना, लैंड क्रूजर कार, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजा भैया? पोटा के तहत हो चुका है एक्शन