The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Raha Kapoor to make her debut in ‘Ramayana’; Ranbir Kapoor makes the announcement

0


Raha Debut Film: रणबीर कपूर इस वक्त अपनी फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं। काफी जल्दी फिल्म का ट्रेलर धमाका करने वाला है। पहले ये ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन किसी कारणवश इसको पोस्टपोन कर दिया गया था।

Raha Debut

मेकर्स ने इस ट्रेलर को क्यों टाला इसको लेकर किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं और वो खुद काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन इस बीच उनकी बेटी राहा को लेकर खबर आ रही है कि वो भी इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं।

रामायण से राहा कपूर का डेब्यू

अगर आप ये सोच रही हैं कि राहा कपूर इस फिल्म के हिस्सा होने वाली हैं तो जरा ठहरिए। दरअसल वो फिल्म में काम करने का नहीं बल्कि फिल्म देखने का डेब्यू करेंगी। जी हां, ये पहली बार होगा जब आलिया भट्ट किसी फिल्म को देखेंगे। रणबीर कपूर का कहना है कि, ”मैं अपनी बेटी को ये फिल्म दिखाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

यह उसकी पहली फिल्म होगी, जिसे वो बड़े पर्दे पर देखेगी।’ रणबीर कपूर का मानना है कि ये जैसी फिल्म है इस तरह की फिल्मों को बच्चों को दिखाना काफी जरूरी है। राहा की बात करें तो वो अभी काफी छोटी हैं। नवंबर में राहा कपूर 4 साल की हो जाएंगी। 6 नवंबर 2022 को उनका जन्म हुआ था।

रामायण को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।रामायण काफी बड़े बजट की फिल्म है जिसको नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है।

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें

0


कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सरकार पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों से उनकी बात हुई है और छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं, जिन पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने साफ कहा कि छात्रों की पहली और सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है.

राहुल गांधी ने बताई अपनी पहली मांग

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये ऐसी मांगें हैं, जिन पर बातचीत या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्रों का साफ मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट, अयोग्य और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की पहली मांग यही है कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए.

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बात की चर्चा चल रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह समाधान नहीं होगा. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के छात्र और देश का कोई भी व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं करेगा.

‘धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं’

राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान अब केवल एक मंत्री नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हुए नुकसान का प्रतीक बन चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके छात्र और उनका भविष्य हैं, लेकिन मौजूदा हालात में उसी भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें- खतरे में भारतीय सैनिकों का जान! इजरायल के इस कदम पर भारत ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

राहुल गांधी ने छात्रों की अन्य दो मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर कोई समझौता नहीं हो सकता. उनकी अन्य दो मांगें हैं:

  1. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित बर्बरता और बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.



‘Salman Khan got scared’ Why did ‘Bhaijaan’ write this late at night? Shirtless gym photos viral

0


Salman Khan Post: सलमान खान ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हाल ही में एक पोस्ट किया था और इसके बाद इंडस्ट्री के कई स्टार्स के अंदर हिम्मत आ गई थी। सोनम वांगचुक को भाईजान ने अनशन तोड़ने के लिए कहा और कुछ ही घंटों में ऐसा हो भी गया।

Salman Khan

जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे और अनशन तुड़वाया। लेकिन अगले दिन सलमान खान का एक और पोस्ट आया और वो लोगों को हजम नहीं हुआ। इसके बाद सलमान खान को लोग ट्रोल कर रहे थे और जेन-जी का कहना था कि सलमान खान सरकार से डर गए हैं और इसलिए ऐसा पोस्ट किया है। सलमान खान की तरफ से बीती रात फिर इसको लेकर जवाब सामने आया है।

दरअसल सलमान खान ने रात में करीब 3 बजे के आसपास जिम से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो शर्टलेस हैं और अपनी शानदार फिजीक दिखा रहे हैं। सलमान खान फिर से काफी फिट लग रहे हैं। इस दौरान ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ”सलमान खान डर गया.. हम्म जो डर गया वो मर गया।” इसके बाद सलमान खान का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने NEET स्टूडेंट्स के लिए किया था ये पोस्ट..

सलमान खान ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।”

सलमान खान का दूसरा पोस्ट

सलमान खान ने दूसरे ये पोस्ट किया कि, ”पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए। सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर ज़रूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूँगा।”

Did Arhaan Khan join the protest? A video from Shivaji Park has gone viral! know the truth

0


Arhaan Khan Protest Video: जंतर मंतर से शुरु हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अलग अलग शहरों से आंदोलनों की तस्वीरें सामने आ रही है। अब मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें कई लोगों शामिल हो रहे हैं।

Arhaan Khan

इस लिस्ट में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज खान के बेटे अरहान खान को भीड़ में देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो शिवाजी पार्क का है और वो प्रोटेस्ट के समर्थन में वहां पहुंचे थे। वीडियो को ferozansari_67 नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। आप देख सकते हैं कि अरहान खड़े हैं और कुछ लोगों से हंसकर बात भी कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई?

सबसे पहले ये बता दें कि ये वीडियो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट की है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक दावा हम नहीं कर रहे हैं। अरहान खान शिवाजी पार्क पहुंचे थे इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। हां इतना तय है कि इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि अरबाज खान के साहबजादे हैं। अरहान खान को अक्सर जुमे के मस्जिद में नमाज अदा करते हुए देखा जाता है। वो काफी शानदार इंसान हैं और किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अरहान का वीडियो वायरल हो रहा है और इसको सीजेपी प्रोटेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अरहान खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में कई तरह की सवाल आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”सलमान सर का भतीजा है, खानदान पे गया बच्चा।” एक ने लिखा, ”जब बड़े पापा सपोर्ट कर रहे हैं तो हिम्मत मिल ही जाती है।” एक ने लिखा, ”अरहान काफी मैच्योर है।” इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने भी स्टूडेंट्स के समर्थन में पोस्ट किया था।

Will Shabana Azmi no longer join the student protests? She is down with swine flu

0


Shabana Azmi Swine Flu: शबाना आजमी आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं लेकिन इस वक्त वो स्टूडेंट्स की जमकर साथ दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज आए थे जिसमें वो जंतर मंतर पर दिखीं थीं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगी।

Shabana Azmi

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शबाना आज़मी बीमार हैं और उनको स्वाइन फ़्लू हुआ है। इसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान हैं कि वो कितनी जल्दी सही होकर अपना योगदान इस आंदोलन में देंगी। शबाना आजमी हर मामले में आवाज उठाती रहती हैं।

75 साल की शबाना आजमी हैं बीमार

दिग्गज अभिनेत्री की उम्र इस वक्त 75 साल है और खबरें हैं कि उनको 102°F का तेज़ बुख़ार है। जांच करवाने पर पता चला कि उनको स्वाइन फ्लू हुआ है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स में उनकी बीमारी को लेकर बात की जा रही है।

इस दौरान उनको दादर के शिवाजी पार्क में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह भी दी है, ताकि वह ठीक होने पर ध्यान दे सकें। हालांकि देखने वाली बात होगी कि शबाना आजमी बात मानती हैं या नहीं। शबाना आजमी ने जंतर मंतर में पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया था।

प्रकाश राज भी आए नजर

जंतर मंतर पर ना सिर्फ शबाना आजमी बल्कि मशहूर अभिनेता प्रकाश राज भी नजर आए थे। इस दौरान वो सीधे साउथ से बैग टांगकर जंतर मंतर पहुंचे थे। प्रकाश राज भी हमेशा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहते हैं। गौरतलब है कि प्रकाश राज शबाना आजमी से भी मिले थे और दोनों के साथ में वीडियोज भी आए थे। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी और सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल कर दी थी। फिलहाल सोनम अनशन तोड़ चुके हैं लेकिन आंदोलन आज भी जारी है। स्टूडेंट्स धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

Vivek Oberoi’s old sting operation Video viral again during Jantar Mantar protest

0


Vivek Oberoi Sting Operation: विवेक ओबेरॉय भले ही जल्दी जल्दी फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से उनको लेकर बातें हो रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक कमाल के अभिनेता हैं लेकिन शायद उनको वो कामयाबी नहीं मिल पाई।

Vivek Oberoi

ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें विवेक ओबेरॉय का स्टिंग ऑपरेशन एक रिपोर्टर करता हुआ नजर आ रहा है। विवेक ओबेरॉय इस वीडियो में बुरी तरह से एक्सपोज गए हैं और सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए बात करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि उनका कहना है कि वो पोस्ट करेंगे लेकिन ऐसा लगता चाहिए वो उन्होंने खुद लिखा। रिपोर्टर सरकार का आदमी बनकर विवेक से मिला था।

विवेक ओबेरॉय का स्टिंग ऑपरेशन

वायरल हो रहे वीडियो में विवेक ओबेरॉय बैठे नजर आ रहे हैं और बातचीत चल रही है। विवेक से रिपोर्टर कह रहा है, ”आपने ये लिख दिया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना स्वतंत्र भारत की सबसे अच्छी योजना है। बस ये लिखना है आपको।” विवेक पूछते हैं, ”आप डेटा वगैरह भी दे देंगे क्या?” रिपोर्टर बोलता हैं हां। विवेक कहते हैं, ”फिर उस हिसाब से हम लिख सकते हैं क्योंकि ऐसा लगना नहीं चाहिए कि हमें बोला गया है लिखने कि लिए, लगना ऐसा चाहिए कि हम असल में बोल रहे हैं।” विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो काफी पुराना वीडियो है। लेकिन इस वक्त ये फिर से वायरल हो रहा है।

गुस्से में दिखे नेटिजेंस

विवेक ओबेरॉय के इस वीडियो के सामने आते ही लोग बुरी तरह उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”सलमान खान ने इसके साथ सही किया था।” एक ने लिखा, ”अब यहाँ सिर्फ़ नेपाल बेल्ट ट्रीटमेंट ही चीज़ों को ठीक कर सकता है।” एक ने लिखा, ”खिलाफ चला गया क्या…अचानक एक्सपोज़ कैसे हो गया ये।” एक ने लिखा, ”तो सलमान खान सही थे।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो…

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?

0


NEET पेपर लीक समेत देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई का प्रावधान करने वाले एक नए ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है. प्रस्तावित कानून के तहत पेपर लीक के दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया जा सकता है. सरकार का मानना है कि कड़ी सजा से प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और परीक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा मजबूत होगा.

NEET पेपर लीक मामले में पुराने कानूनों की बात करें तो साल 2024 में नया कानून लागू होने से पहले प्रश्नपत्र लीक, नकल और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में मुख्य रूप से भारतीय दंड संहिता IPC, IT Act और अलग-अलग राज्यों के नकल विरोधी कानूनों के तहत कार्रवाई की जाती थी. पुरानी व्यवस्था में पूरे देश के लिए ऐसा कोई अलग केंद्रीय कानून नहीं था, जो केवल पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों से निपटने के लिए बनाया गया हो. ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं का इस्तेमाल करती थीं.

ये भी पढ़ें: ‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय दंड संहिता की किन धाराओं में क्या है सजा?

इन मामलों में आमतौर पर IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी, धारा 406 और 409 के तहत आपराधिक विश्वासघात, धारा 120B के तहत आपराधिक साजिश और धारा 201 के तहत सबूत मिटाने जैसी धाराएं लगाई जाती थीं. मामले की प्रकृति के अनुसार अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती थीं. अगर प्रश्नपत्र या परीक्षा से जुड़ी जानकारी डिजिटल माध्यम से लीक की गई हो, तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराएं भी लागू की जाती थीं. इसके अलावा कुछ राज्यों में अपने अलग नकल विरोधी कानून भी मौजूद थे, जिनके तहत कार्रवाई की जा सकती थी. NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में भी शुरुआत में जांच एजेंसियों ने भारतीय दंड संहिता की इन्हीं धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी. उस समय तक नया केंद्रीय कानून लागू नहीं हुआ था, इसलिए जांच पुराने कानूनी प्रावधानों के आधार पर शुरू की गई थी.

परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर कानून

केंद्र सरकार ने PUMA Act, 2024 लागू किया. यह कानून विशेष रूप से सार्वजनिक परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों, पेपर लीक, प्रश्नपत्र चोरी, नकल और संगठित परीक्षा अपराधों को रोकने के लिए बनाया गया है. यह कानून संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), रेलवे भर्ती बोर्ड और अन्य सार्वजनिक परीक्षाओं पर लागू होता है. नए कानून के तहत पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी को गैर-जमानती अपराध माना गया है. इसके अनुसार दोषियों को 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की जेल हो सकती है. साथ ही उन पर 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Anjana Singh Files Cyber Complaint Against Khesari Lal Yadav Over Fake AI Image Of Her Daughter

0


Anjana Singh Files Cyber Complaint Against Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी और उनसे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Anjana Singh Khesari Lal Yadav

एक्ट्रेस और बेटी की AI फोटोज हुईं वायरल

अंजना ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनी हुई अश्लील तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है। साथ ही उन्हें और उनकी बेटी के लिए अभद्र टिप्पणियां भी की जा रही है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है।

अंजना सिंह ने शिकायत में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव का भी नाम शामिल किया है। अभिनेत्री ने कई और सोशल मीडिया अकाउंट्स का नाम लेते हुए यह भी दावा किया है कि उनके खिलाफ प्लानिंग करके ऑनलाइन अभियान चलाया जा रहा है। अंजना ने कहा कि वह पोस्ट से लेकर वीडियो और स्क्रीनशॉट के अलावा डिजिटल सबूत भी पुलिस के सामने पेश करेंगी।

11 साल की बेटी पर साधा निशाना

अंजना सिंह ने यह भी कहा कि हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय रख दी थी और इसके बाद में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ में आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। अभिनेत्री का यह भी आरोप है कि इस अभियान में उनकी नाबालिक बेटी को भी बक्शा नहीं गया। जिसकी वजह से उनका परिवार मानसिक और सामाजिक तौर पर पीड़ित है।

साइबर क्राइम पुलिस को भेजा नोटिस

साथ ही आपको बताते चले कि अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों की नोटिस जारी करते हुए डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने की भी मांग की है। अभिनेत्री ने कहा कि इससे आईपी ऐड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और बाकी की तकनीकी रिकॉर्ड जताकर मामले की निष्पक्षता से जांच की जा सकेगी।

अपने बयान से विवादों में आई थी अंजना सिंह

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच में विवाद पहले भी काफी ज्यादा चर्चा में आ चुका है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अंजना ने बयान दिया था और इसके बाद में वह काफी विवादों में आ गई थी। लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर खेसारी या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज

0


शिक्षा सुधारों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार एक्शन मोड में हैं. ऐसे में 47 लोगों को हटा दिया गया है. साथ ही उनमें से कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं. अगले एक महीने के अंदर इसके पूरे ढांचे को फिर से तैयार करने की योजना पर है. एक एक्सपर्ट्स कमेटी की सिफारिशों के आधार पर एजेंसी की आउटसोर्सिंग प्रोसेस में भी बदलाव किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, एक ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा जिसमें पेपर लीक होने की कोई गुंजाइश न हो.

सूत्रों के मुताबिक, एग्जाम में बड़े सुधार लाने के लिए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को उनकी सर्विस से टर्मिनेट कर दिया है. इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ लीगल और क्रिमिनल एक्शन भी लिए जाएंगे. अभी और सुधार के एक्शन लिए जाएंगें. यह NTA में पूरे बदलाव का हिस्सा है जो पेपर लीक को लेकर विवादों में रहा है.

बाकी बर्खास्त लोगों ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती होगी, इसलिए उन पर कानूनी-कार्रवाई नहीं होगी. असली बात क्या है, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. क्या अब सीबीआई से ही कार्रवाई करवाई जाएगी या कोई अन्य एजेंसी को मामला सौंपा जाएगा.  यह कार्रवाई NTA में व्यापक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है. मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी के ढांचे और कार्यप्रणाली में सुधार से जुड़े कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

एनटीए में ज्यादातर कर्मी आउटसोर्स पर काम करते हैं

एनटीए का गठन 2017 में हुआ था. 2018 से लेकर अब तक यह एजेंसी 270 परीक्षाएं करवा चुकी है. इन परीक्षाओं में 6 करोड़ 60 लाख छात्र शामिल हुए. इस साल एनटीए ने अब तक 12 परीक्षाएं कराई हैं, जिनमें 65 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है. नीट परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे. एनटीए में 39 स्थायी पद स्वीकृत हैं, जिसमें सिर्फ 24 कार्यरत हैं और 15 पद खाली हैं. 73 लोग संविदा पर रखे गए हैं और 124 कर्मचारी आउटसोर्सिंग से हैं. सूत्रों का कहना है कि सरकार अगले एक महीने में NTA के पुनर्गठन की योजना पर काम कर रही है. एजेंसी की कार्यप्रणाली, परीक्षा संचालन और प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव किए जाएंगे. खबर है कि सबसे बड़ा बदलाव आउटसोर्सिंग व्यवस्था में होगा.

सरकार की पूरी कोशिश प्रस्तावित सुधारों पर है

इधर सरकार की पूरी कोशिश प्रस्तावित सुधारों पर रहेगा. इनका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाना है. पेपर लीक जैसी घटनाओं पर र्भावी रोक लगाना है. साथ ही कैंडिडेट के भरोसे को बहाल करना है. इसके तहत परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, निगरानी और जवाबदेही से जुड़े कई प्रावधान हैं. सरकार का मानना है कि मजबूत व्यवस्ता के जरिए भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

पेपर लीक पर सजा कानून बनाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

इससे पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट ने मीटिंग में पेपर लीक पर सजा के कानून को सख्त बनाने से जुड़े बिल को मंजूरी देने का फैसला किया है. इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी बैठक की.  बिल में पेपर लीक के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामले में 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा है. अगले हफ्ते संसद में इस बिल को पेश भी किया जाएगा. 

Shehnaaz Gill reveals her parents taught her to bow her head in every temple mosque gurdwara

0


Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज गिल आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने टेलीविजन के बाद में अब बॉलीवुड में भी कदम रख लिया है और लगातार वह खूब काम भी कर रही है। सोशल मीडिया पर भी अपनी मासूमियत से वह लोगों के दिल जीत लेती हैं।

Shehnaaz Gill

शहनाज ने धर्म और भगवान को लेकर कही ऐसी बात

लेकिन इस समय शहनाज गिल अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गई है। शहनाज गिल ने धर्म और भगवान को लेकर एक ऐसी बात कह दिया जो सीधे लोगों के बीच काफी ज्यादा विवादों में आ गई है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल से उनके संस्कारों और धार्मिक सोच को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में कहा था कि “मेरे मां-बाप ने हर जगह मेरा सिर झुकाया है।”

हर जगह झुका है शहनाज का सिर

शहनाज गिल ने अपनी बात को आगे समझाते हुए यह भी कहा कि चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर गुरुद्वारा, उनके माता-पिता ने उन्हें हर पवित्र जगह पर आदर और सम्मान देना सिखाया है। उनके परिवार में उन्हें कभी भी धर्म के नाम पर भेदभाव करना नहीं सिखाया है।

आर्टिस्ट को मानने पड़ते हैं सारे धर्म

शहनाज गिल ने आगे बात करते हुए कहा कि “मेरे मां-बाप तो इतनी ज्यादा मल्टी टैलेंटेड थे कि उन्होंने हर जगह मेरा सिर झुकाया। हम आर्टिस्ट लोगों को सारे धर्मों को मानना पड़ता है। अगर मैं पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हूं तो मुझे आदाब करना पड़ेगा।”

फैन्स हुए इम्प्रेस

अब शहनाज गिल की इस बात से उनके फैन्स काफी ज्यादा इंप्रेस है और उनकी खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहनाज का हर धर्म का सम्मान करना यही उनकी खासियत है और यही एक आर्टिस्ट की भी खासियत मानी जाती है।