Deepak Tijori’s 13-year-old daughter Samara was kidnapped; the pain spills out years later

Deepak Tijori’s 13-year-old daughter Samara was kidnapped; the pain spills out years later


Deepak Tijori Daughter: अपने दौर में शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी ने हाल ही में एक हादसे को लेकर राज खोला है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी 13 सील की बेटी के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई थी और कुछ लोगों ने जबरन उसको ऑटो में खींच लिया था और होटल ले गए थे।

Deepak Tijori

दीपक तिजोरी ने ये चौकाने वाला राज खोला तो लोग हैरान रह गए। ये वाक्या साल 2009 का है जब उनकी बेटी समारा तिजोरी महज 13 साल की थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि समारा किसी भी तरह की दरिंदगी से बच गई थीं और एक्टर ने भगवान का शुक्रिया अदा किया था।

रिक्शे में उठा ले गए लोग

आशिकी एक्टर ने खुलकर कहा है कि, 10 मई का दिन था और उनकी बेटी समारा करीब 4 बजे घर के बाहर निकली थी। वो महज 13 साल की थी और कुछ लोगों ने सड़क से उसका अपहरण कर लिया। कथित तौर पर समारा को ऑटो में खींच गया और एक होटल ले गए। ये मामला लोखंडवाला है जहां पर बेटी के साथ ये घटना हुई थी। इसके बाद जब वो काफी समय तक घर नहीं लौटी तो परिवार चिंता में आ गया।

हालांकि बाद में तब राहत की सांस मिली जब समारा घर आ गई। बता दें कि समारा किसी तरह से किडनैपर्स के चंगुल से बचकर निकलने में कामयाब रही थी। उसने पूरी घटना के बारे में परिवार को बताया तो सभी डर गए। दीपक तिजोरी का कहना है कि उस घटना के बारे में सोचकर आज भी दिल कांप जाता है।

समारा की शानदार तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और वो कमाल का काम कर रही हैं। बला की खूबसूरत समारा तिजोरी की एक झलक के लिए उनके फैंस परेशान रहते हैं। दीपक तिजोरी की बात करें तो अब किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनते हैं।