Congress Leader Ramalinga Reddy Says On Bengaluru Cafe Blast Says Karnataka Was Terrorist Port During BJP Rule

Congress Leader Ramalinga Reddy Says On Bengaluru Cafe Blast Says Karnataka Was Terrorist Port During BJP Rule


Ramalinga Reddy On Bengaluru Blast: कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता रामलिंग रेड्डी ने हाल में बेंगलुरु के एक कैफे में हुए बम धमाके और पाकिस्तान समर्थित नारों को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी पर हमला तीखा हमला बोला. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामलिंगा रेड्डी ने बुधवार (6 मार्च) को कहा कि बीजेपी कार्यकाल के दौरान कर्नाटक एक आतंकवादी बंदरगाह था.

उन्होंने पूछा कि पिछली सरकार ने राज्य में आतंकवादी कृत्यों से बचने के लिए क्या किया? रामलिंगा रेड्डी ने कहा, ”मैं बेंगलुरु में हुए बम धमाके को उचित नहीं ठहरा रहा हूं. जो लोग इसमें शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्हें जेल में डालना चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए.”

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के मुकाबले कांग्रेस सरकार में आपराधिक गतिविधियों में कमी आई है.

सिलसिलेवार धमाकों का जिक्र कर बीजेपी पर साधा निधाना

रामलिंग रेड्डी नेकहा, ”बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 6 स्थानों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे. जब बीजेपी की सरकार थी तब चिन्नास्वामी स्टेडियम, मल्लेश्वरम, एयरपोर्ट और मैंगलोर के पास धमाके हुए थे… बीजेपी की तुलना में हमारे कार्यकाल में बम धमाके और आपराधिक गतिविधियां बहुत कम रही हैं. आगे हम पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेंगे. पुलिस को पता है कि क्या करना है, क्या उसे सभी बीजेपी सदस्यों को कहना चाहिए कि अपना काम करो.”