Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury On BJP Says First Visit Manipur Then Talk To Us


Adhir Ranjan Chowdhury: लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार (31 जुलाई) को मणिपुर मुद्दे पर बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि हम लोग तो सांसदों का प्रतिनिधिमंडल लेकर मणिपुर गए थे प्रधानमंत्री भी अपने घटक दलों के सांसदों को लेकर जाएं और फिर आकर हम से टक्कर लें इसीलिए तो हम लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है.

अधीर रंजन चौधरी ने यह भी मांग की कि पहले अविश्वास पत्र पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव लंबित है तो सबसे पहले चर्चा उस पर होनी चाहिए दिल्ली वाले बिल पर भी चर्चा हो जाएगी लेकिन पहले अविश्वास प्रस्ताव पर हो. उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी बीएसी की बैठक के बारे में हमको कोई जानकारी नहीं मिली है.

 

यह भी पढ़ें:
Maharashtra Politics: शिंदे के MLA को प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों कहा ‘वल्गर करैक्टर’, पढ़ें क्या था खूबसूरती वाला बयान, जिसपर महाराष्ट्र में मचा घमासान