The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Salman Khan appeals students to end the protest and go back home soman wangchuk to end hunger strike Pm Modi will see

0


Salman Khan Appeals Students To Go Back Home: सुपरस्टार सलमान खान ने कल ही स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए उसे सही ठहराया था ही उनपर हुई हिंसा की आलोचना भी की थी। वहीं इस पोस्ट के 24 घंटे बाद सलमान खान ने इस प्रोटेस्ट को लेकर एक और पोस्ट करते हुए अब पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है और सभी छात्रों से इस प्रोटेस्ट को खत्म कर घर वापसी की अपील की है।

Salman Khan

सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।’

वहीं अपने ट्वीट में सलमान ने आगे लिखा, ‘और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’

सलमान खान का ये एक्स पोस्ट पीएम मोदी के एक्स पोस्ट के बाद में आया है। पीएम मोदी ने आज इस प्रोटेस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

इससे पहले कल रात सलमान खान ने जो पोस्ट किया था उसमें लिखा था, “यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया, जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए।”

साथ ही सलमान खान पहले भी सरकार पर यकीन जताते हुए सलमान खान ने लिखा, “मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ इस साल रिलीज होनी है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म में वो आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो साउथ की भी एक फिल्म कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी।



An Enhanced Trade School Experience

0



University of Mount Saint Vincent President Susan R. Burns discusses a new partnership that allows students to complete trade certifications in addition to an associate degree.

क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब

0


CJP Protest: नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाब देना चाहिए.

प्रियंका का सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि अब तक इन दोनों मंत्रियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई. उन्होंने कहा कि इसका जवाब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद की कार्यवाही नहीं चल पाने के लिए भी सरकार जिम्मेदार है. प्रियंका ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि संबंधित मंत्री कब इस्तीफा देंगे और इस पूरे मामले की जवाबदेही कौन लेगा.

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बाचतीत करते हुए कहा कि क्या आपने अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर लाठियां क्यों चलवाईं, बच्चे हॉस्पिटल में क्यों हैं? किसलिए… क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? उन्होंने आगे कहा कि जब आप सरकार से ये सवाल करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी.

वहीं, मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने भी नीट विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब बच्चे सवाल पूछते हैं तो उन्हें जवाब देने के बजाय बैरिकेड और लाठियां मिलती हैं, जो किसी भी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

कमल हासन ने पूछे सवाल

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखी अपनी पोस्ट में कमल हासन ने कहा, “जब एक बच्चा रोया था, तभी हमें उसकी बात सुननी चाहिए थी. इसके बजाय हमने तब तक इंतजार किया, जब तक हमारे बहुत सारे बच्चों की मौत नहीं हो गई. ऐसा तंत्र, जिसमें सीखने की जगह कोचिंग, जिज्ञासा की जगह बेचैनी और मेधा की जगह अपराध ले लेते हैं, वह पूरी तरह से विफल है.”

उन्होंने आगे कहा कि “देश तब नाकाम हो जाता है, जब बच्चों को जवाब के बजाय बैरिकेड और लाठियां मिलती हैं.” कमल हासन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि देश को आगे के संघर्ष में उनकी अंतरात्मा की आवाज की जरूरत है.

उन्होंने देश के छात्रों के नाम संदेश देते हुए लिखा, “आप हममें से सबसे बेहतर हैं. आपने अपना फर्ज निभाया है, अब देश की बारी है कि वह आपके प्रति अपना फर्ज निभाए. आपके सपने हमेशा हमारी नाकामियों से बड़े हों.” नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है. संसद के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर राजनीतिक घमासान जारी है, जबकि विपक्ष परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें: CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

Archana Puran Singh Refused Cooking In Kitchen Before Marrying Parmeet Sethi

0


Archana Puran Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी पर मशहूर हो चुके अर्चना पूरन सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें कपिल शर्मा शो में जज के तौर पर देखा जाता है। लेकिन वह अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

Archana Puran Singh

अर्चना पूरन सिंह ने अभिनेता परमीत सेठी के साथ में शादी की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब उनके पति ने उन्हें प्रपोज किया था तो उन्होंने एक खास शर्त रखी थी जिसको वह आज भी फॉलो कर रहे हैं।

किचन में कदम नहीं रखती अर्चना

इंटरव्यू के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि जब परमीत सेठी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि “मैं कभी भी किचन में नहीं जाऊंगी और बिस्तर पर कभी गीला तौलिया नहीं डालोगे।”

परमीत ने जब साल 2010 में बात और निर्देशक अपनी पहली फिल्म बदमाश कंपनी लिखी थी तो उन्होंने अर्चना पूरन सिंह की इस लाइन का इस्तेमाल शाहिद कपूर और अनुष्का कपूर के सीन में भी किया गया था। अर्चना ने बताया कि मैं आज भी किचन में नहीं जाती हूं।

अर्चना ने चलाया शादी के बाद घर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह का पहला टीवी शो मिस्टर या मिसेज था। जिसमें वह एक कामकाजी महिला का किरदार निभाती है और उनके पति हाउस हस्बैंड थे। ठीक है इसी तरीके से 1992 में जब उन्होंने परमीत सेठी के साथ में शादी की थी तो अर्चना तो पहले से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी थी। लेकिन परमीत स्ट्रगल कर रहे थे तो शुरुआती वक्त में अर्चना ही घर चलाया करती थी।

अर्चना का करियर

पिछले कई सालों से वैसे तो अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा के शो में ही जज के तौर पर देखा जाता था और वह खूब हंसते हुए भी नजर आती थी। लेकिन अब इससे बाहर निकल कर उन्होंने 2026 में कमबैक किया। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘टोस्टर’ में वह विलन बनी। अब उन्हें 24 जुलाई को प्राइम वीडियो इंडिया पर आने वाले शो आदर्श बल विद्यालय में एक मैनिपुलेटिव सरकारी अफसर के तौर पर देखा जाएगा।

One New Thing: Quantifying the Economic Impact of Higher Education

0



Higher ed author Jacques Steinberg shares his latest EdTech resource rave.

केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

0


NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि उसकी जांच में संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि वह प्रश्नपत्र चोरी या उसे आगे बांटने की साजिश में शामिल था. वहीं, इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

CBI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 2024 में बिहार पुलिस ने NEET-UG का प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला दर्ज किया था. शुरुआती जांच में संजीव मुखिया पर शक जताया गया, क्योंकि उसका नाम पहले भी अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका था. इसी आधार पर बिहार पुलिस ने उसे FIR में आरोपी बनाया था.

बाद में जांच CBI को सौंपी गई. एजेंसी का दावा है कि उसने पेपर चोरी करने, उसे आगे पहुंचाने और उससे लाभ उठाने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली. इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ कई चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं.

CBI के अनुसार, विस्तृत जांच और पूछताछ के बावजूद संजीव मुखिया की NEET-UG 2024 पेपर लीक में संलिप्तता का कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला. इसलिए उसके खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसे NEET मामले में जमानत मिली, लेकिन वह बिहार पुलिस द्वारा दर्ज अन्य मामलों में आरोपी होने के कारण न्यायिक हिरासत में रहा.

CBI ने यह भी कहा कि पूरी साजिश और उसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा चुकी है तथा यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी आरोपी कानून की प्रक्रिया से बच न सके. एजेंसी के मुताबिक, यह स्थिति 2024 में ही स्पष्ट कर दी गई थी और अब यह कहना कि संजीव मुखिया का नाम जानबूझकर चार्जशीट से हटाया गया, तथ्यों के आधार पर गलत है.

उधर, CBI के इस स्पष्टीकरण के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि “2024 में NEET का पेपर लीक हुआ. मोदी सरकार ने कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, लेकिन CBI ने तय समय के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे उसे स्वतः जमानत मिल गई. अब CBI ने उसे क्लीन चिट दे दी.” केजरीवाल ने आगे कहा, “आप इससे बच नहीं पाएंगे, क्योंकि आपकी नीयत में खोट है.”

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छात्रों का गुस्सा जायज है, लेकिन किसी भी आंदोलन को हिंसक नहीं होना चाहिए. उनके मुताबिक, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों का भरोसा बहाल करना सरकार और संस्थाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

वहीं, अभिनव बिंद्रा ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “मैंने खुद को कभी राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना. लेकिन मेरा मानना है कि कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं जो हम सभी के हैं, चाहे हमारी राजनीतिक सोच कुछ भी हो. शिक्षा उन्हीं में से एक है.” उन्होंने कहा कि हर छात्र को यह विश्वास होना चाहिए कि उसकी मेहनत का मूल्यांकन निष्पक्ष होगा. बिंद्रा ने जोर देकर कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है जो पारदर्शी, विश्वसनीय और पूरी तरह योग्यता आधारित हो, ताकि छात्रों का भरोसा फिर से मजबूत हो सके.

Karan Wahi Claims That His Former Girlfriend Was Dating Seven Other Men Simultaneously

0


Karan Wahi On His Personal Life: करण वाही टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ से लेकर महिलाओं के इंडिपेंडेंस पर बात की है। इसके बाद में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता ने कहा कि उनकी मां की जनरेशन परेशानियों से अलग तरीके से डील किया करती थी और आज की जनरेशन अलग है।

Karan Wahi

छवी मित्तल के साथ बातचीत के दौरान करण ने बताया कि “जब मेरी मां किसी चीज से परेशान हुआ करती थी तो शांत रहती थी। उसे अपने ही तरीके से हैंडल किया करती थी। लेकिन आज के वक्त में महिलाएं रहती है कि भाड़ में जाओ और सीधा मूव ऑन हो जाती हैं।”

7 लड़कों को एक साथ डेट कर रही थी गर्लफ्रेंड

आगे बात करते हुए करण वाही ने अपनी लाइफ के एक इंसिडेंट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक बार में ज्यादा लड़कियों को वह डेट नहीं करेंगे। उन्हें कंफ्यूज नहीं होना है। इसके बाद में उन्होंने यह भी बताया कि वह जिस लड़की को डेट कर रहे थे वह 7 अलग लड़कों को डेट कर रही थी।

करण वाही इस पर बात करते हुए कहते हैं कि “मैं एक ऐसा था कि ठीक है मतलब आपको जज नहीं करूंगा। लेकिन फिर कैसे और कहां आप इसे रोकोगे?” अभिनेता ने बताया कि वह किसी को जज नहीं करना चाहते हैं कि यह बर्ताव सही है या गलत। लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि अभी के वक्त में महिलाओं में धैर्य की कमी है।

40 की उम्र में भी नहीं रचाई शादी

करण की उम्र 40 साल की हो चुकी है और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। दरअसल एक वक्त था जब उनका नाम जेनिफर विंगेट के साथ में जोड़ा गया था। लेकिन अभिनेता ने उन खबरों को गलत नकार दिया। करण ने जेनिफर को अच्छा दोस्त भी बताया और साथ ही उनका नाम उदिति सिंह के साथ में भी जोड़ा गया था।

करण वाही का करियर

अगर हम करण वाही के टीवी शोज की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ‘रीमिक्स’ टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में ‘दिल मिल गए’ शो में भी वह नजर आए थे। इस शो से वह घर-घर में काफी फेमस हो गए और वह एक्टिंग के साथ-साथ एंकरिंग भी करते हैं। इंडियन आइडल जूनियर से लेकर इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार और डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स को भी वह होस्ट कर चुके हैं।

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

0


नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक राजनीति गरमाई हुई है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह NEET के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष नई शर्तें थोपकर सदन रुकावट पैदा कर रहा है. इस बीच राज्य सभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के सामने शर्त रख दी है. उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तभी तैयार होंगे, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा.

युवा सडकों पर लाठी खाने पर मजबूर: खरगे 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘पीएम मोदी ने ऐसा वातावरण बनाया जिससे युवा सडकों पर लाठी खाने पर मजबूर हुए. अब वह अपने ही सांसदों को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भड़का कर रहे हैं.’ संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (23 जुलाई 2026) को संसद भवन परिसर में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव देखने को मिला.

बीजेपी की यह प्रतिक्रिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने और देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने देने का आरोप लगाया था. दोनों पक्ष संसद के मकर द्वार के बाहर जमा हुए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की.

सरकार छात्रों से बातचीत को तैयार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और छात्रों के साथ बातचीत कर इसका हल निकालना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘धीरे-धीरे हम चर्चा करके समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं और समाधान से ही नया रास्ता भी निर्धारित हो सकता है. जहां भी आप कहें… चाहे आप जेपी नड्डा के आवास पर कहें या आप कहें ऑफिस में तो वहां चर्चा हो सकती है. हमारे लिए ये प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है.’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP

दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर भी सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद दोषियों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए. इसके थोड़ी देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेपी का रिएक्शन आया. राहुल गांधी ने कहा, ‘छात्रों की मांगें साफ हैं. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं. छात्रों से माफी मांगें. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.’ CJP ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.’

छात्रों का हित सरकार की प्राथमिकता: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, ‘पेपर लीक मामलों में तुरंत सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का पीएम मोदी का निर्णय युवाओं को सशक्त बनाने के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह निर्णायक कदम उन लोगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, जो हमारे युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य को खतरे में डालते हैं.’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘विपक्ष से अनुरोध है कि चर्चा करें. विषय का राजनीतिकरण ना करें… भागे नहीं. चर्चा होगी तो इस मुद्दे पर और क्या कड़े नियम बन सकते है उस पर आगे बढ़ा जा सकता है.’

Pakistani actress Nargis Begum quit courtesan to become actress was shot dead by husband

0


Nargis Begum Story: अक्सर बताया जाता है कि कुछ ऐसी हिंदी सिनेमा में ऐसी हसीनाएं भी रही है जो एक वक्त पर कोठों की शान बढ़ाया करती थी। आज हम आपको पाकिस्तान की एक ऐसी ही तवायफ के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सिनेमा में कदम रखते ही बवाल मचा दिया।

Nargis Begum

लेकिन आपको बता दें कि जिस हसीन के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसे जितना लोगों से प्यार मिला असल जिंदगी में उन्हें उतनी ही परेशानी भी हुई। एक वक्त ऐसा भी आया जब अभिनेत्री का परिवार ही उसका दुश्मन बन गया था। यहां तक कि जिस पर सबसे ज्यादा उन्होंने ऐतबार किया उसी ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी।

हीरा मंडी में हुआ जन्म

दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री नरगिस बेगम की। जिन्हें काफी सारे लोग निग्गों के नाम से भी जानते थे। उनका जन्म हीरा मंडी के एक तवायफ परिवार में हुआ और तवायफ पेशे को छोड़कर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

नरगिस बेगम ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों के लिए तो उन्हें अवार्ड भी मिले और उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लाइन लगी रहती थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी हर तरफ रहते थे।

पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ की शादी

नरगिस बेगम ने सालों तक पाकिस्तान सिनेमा पर राज किया और 51 साल की उम्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल उन्होंने पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ शादी की और बाद में परिवार ने कभी भी उनके रिश्ते को अपनाया नहीं। जिसके चलते अभिनेत्री की जिंदगी नर्क जैसी बन गई थी।

दरअसल परिवार के लोगों का कहना था कि नरगिस बेगम शादी के बाद में पति के साथ नहीं बल्कि हीरा मंडी में रहे। लेकिन अभिनेत्री यह नहीं चाहती थी हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार के साथ में रहने का फैसला लिया।

पति ने की गोली मारकर हत्या

जैसे ही यह खबर नरगिस बेगम के पति को पता चली तो उनके गुस्से से खून खौल गया। बताया जाता है कि नरगिस के पति ने गुस्से में आकर उनको गोली मार दी थी और उनका कत्ल कर दिया था। बताया जाता है कि नरगिस के परिवार वाले पैसे के चलते उनके पीछे पड़े थे। परिवार जानता था कि अगर वह पति के साथ रहती है तो पैसे उन्हें नहीं मिलेंगे इसी के चलते उनका परिवार नरगिस का दुश्मन बन गया था।

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

0


केरल के चर्चित श्रीनिवासन हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े एक और फरार आरोपी मुहम्मदअली के.पी. को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से सऊदी अरब में छिपा हुआ था.

NIA के अनुसार, मुहम्मदअली गुरुवार सुबह सऊदी अरब के रियाद से दिल्ली पहुंचा था. जैसे ही वह एयरपोर्ट पर उतरा, एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया. मुहम्मदअली PFI की पलक्कड़ जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है. उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है.

केरल मर्डर केस में बड़ी सफलता

NIA ने मुहम्मदअली की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. जांच एजेंसी का आरोप है कि वह श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने वाले प्रमुख आरोपियों में शामिल था और हत्या में शामिल हमलावरों को पनाह देने में भी उसकी अहम भूमिका थी.

इस मामले में अब तक 65 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. मुहम्मदअली पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2022 को केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े नेता श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई थी. सितंबर 2022 में NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.

चार साल बाद पकड़ा गया आरोपी

NIA का आरोप है कि श्रीनिवासन की हत्या PFI से जुड़े कैडरों द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी. एजेंसी का दावा है कि आरोपियों का उद्देश्य हिंसा के जरिए सांप्रदायिक तनाव फैलाना था. जांच में यह भी आरोप लगाया गया है कि PFI का एजेंडा वर्ष 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना था.

जांच एजेंसी के मुताबिक, PFI ने अलग-अलग उद्देश्यों के लिए कई विंग और विशेष इकाइयां बनाई थीं. चुनिंदा कैडरों को फिजिकल एजुकेशन और योग प्रशिक्षण की आड़ में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी. NIA का यह भी दावा है कि संगठन की “रिपोर्टर्स विंग” संभावित टारगेट की जानकारी जुटाती थी, जबकि “सर्विस टीम” को हिंसक वारदातों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी जाती थी.

अब NIA गिरफ्तार मुहम्मदअली से पूछताछ कर हत्या की साजिश, उसके नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है.