Anushka Sen made history by becoming the first Indian actress to play a lead role in a Korean film

Anushka Sen made history by becoming the first Indian actress to play a lead role in a Korean film


Anushka Sen Korean Film: कोरियन फिल्मों और सीरियल्स का क्रेज इंडिया में काफी तेजी से बढ़ रहा है। चाहें उनके लुक्स हों या फिर ड्रेसिंग लोगों को सभी कुछ काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में एक खबर सामने आई है कि कोरियन फिल्म में पहली इंडियन एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

Anushka Sen

जी हां, एक हसीना कोरियन फिल्म कर रही है और ये पहली बार होगा कि कोई भारतीय कलाकार कोरियन इंडस्ट्री में काम कर रहा है। इसके पहले ये मौका किसी को नहीं मिला था। हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का सेन की जो कि बचपन से ही अभिनय कर रही हैं और ड्रामों में उनकी एंट्री एक बाल कलाकार के रूप में हुई थी।

अनुष्का सेन के फैंस इसको लेकर काफी खुश हैं और उनके अच्छे सफर के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अभिनेत्री एक कमाल अदाकारा तो हैं हीं साथ ही लुक्स में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

किस फिल्म में काम करेंगीं अनुष्का?

अनुष्का सेन साउथ कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं। इसके पहले ये कारनामा किसी इंडियन एक्ट्रेस ने नहीं किया था। महज 23 साल की उम्र में धमाका करने वाली अनुष्का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘जेजू ओले’ में नजर आने वाली हैं। कोरियन फिल्म में कमाल का म्यूजिक बेहद शानदार कहानी होती है। बता दें कि भारत और साउथ कोरिया इंडस्ट्री में काम करने को लेकर एक समानता नजर आती है। दोनों जगह के दर्शक भी एक ही तरह के हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का को कितना पसंद किया जाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अनुष्का सेन की इस उपलब्धि को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”काहे, की बड़ी उपलब्धी। ये गुलाम मानसिकता का प्रतीक है।” एक ने लिखा, ”काहे की उपलब्धी रे, ये अश्लील अंग प्रदर्शन करके tiktok की नचनिया को ही प्रमोट करो तुम।” एक ने लिखा, ”शानदार अनुष्का सेन, छा गई तुम।” एक ने लिखा, ”हर जगह डंका बजेगा इंडिया का।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।