The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

'सैराब' में मदिराक्षी मुंडले संग रोमांस करेंगे कृष्णा कौल, दिल जीतने आ रही है जोड़ी

0



Sairab Promo: एक नई प्रेम कहानी का जादू देखने के लिए तैयार हो जाइए। टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता कृष्णा कौल अब स्टार प्लस के ‘सैराब’ में मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन और ओटीटी पर अपने दमदार अभिनय से लाखों दिल जीत चुके कृष्णा अब अपने खास अंदाज..

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवनीत बिट्टू का इस्तीफा तत्काल स्वीकारा।
  • रेल राज्य मंत्री का राज्यसभा कार्यकाल एक माह पूर्व समाप्त हुआ।
  • मंत्रिपरिषद फेरबदल के साथ, पंजाब में सक्रिय भूमिका की संभावना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री का पद संभालने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को अपना इस्तीफा दे दिया है. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर रवनीत सिंह बिट्टू के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. 

इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. 

एक महीने पहले ही रवनीत बिट्टू का कार्यकाल हो गया था खत्म

दरअसल, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के सदस्य थे, जिनका कार्यकाल पिछले महीने 21 जून, 2026 को ही खत्म हो गया था. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले महीने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था. हालांकि, फिर भी एक महीने के दौरान रवनीत बिट्टू से पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया था और शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. 

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की काफी वक्त से थी गुंजाइश

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना और भाजपा का उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजना कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की गुंजाइश काफी वक्त से लगाई जा रही थी और मंत्रियों के फेरबदल में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम की भी खूब चर्चा हो रही थी.

वहीं, एक चर्चा यह भी सामने आई थी कि पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाकर पंजाब भेज सकती है और पंजाब में संगठन को मजबूत के लिए उन्हें पंजाब की सक्रिय राजनीति में उतार सकती है, यानी BJP रवनीत बिट्टू को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका के साथ उतार सकती है. 

यह भी पढ़ेंः ‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और…’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

Saanvi Talwar opens up on karan kundra off canera behaviour forcefully kissed later beaten actress

0


Saanvi Talwar On Karan Kundra: टेलीविजन एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसने एक एक फैन के होश उड़ा दिए हैं। सान्वी ने ये खुलासा करण कुंद्रा को लेकर किया है। दरअसल, सान्वी ने करण कुंद्रा पर टीवी शो ‘ये कहां आ गए हम’ की शूटिंग के दौरान हैरेस और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Saanvi Talwar On Karan Kundra

सान्वी तलवार ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सान्वी के अनुसार एक सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के इशारा करने से पहले ही करण कुंद्रा ने उन्हें चूम लिया था। इसके बाद उन्होंने गुस्से में करण कुंद्रा को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद करण कुंद्रा ने उनके साथ मारपीट की थी। करण ने उनके परिवार को गालियां भी दी थीं। सान्वी ने तब इसकी शिकायत करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से भी की थी।

सान्वी तलवार ने बताया- सीरियल का एक सीन था। डायरेक्टर ने ‘एक्शन’ नहीं बोला था। उससे पहले ही करण कुंद्रा ने मुझे किस कर लिया। मुझे गुस्सा आया तो मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उस समय तो उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर उन्होंने मुझे जोर से थप्पड़ मारा। ‘करण ने मुझे थप्पड़ मारा, मेरे घरवालों को गालियां दीं’

सान्वी तलवार ने आगे कहा- लड़की और आदमी के थप्पड़ की ताकत में फर्क होता है। मैं करण के थप्पड़ से जमीन पर गिर गई थी। फिर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। बाद में एकता कपूर ने करण कुंद्रा की तरफ से माफी मांगी थी और मेरा साथ दिया था। उन्होंने मेरे लिए हालात को आसान बनाया था।

सान्वी ने बताया कि जब उन्होंने करण की हरकत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा को बताया था, तो वह सेट पर आने लगी थीं। हालांकि करण कुंद्रा और शो के डायरेक्टर ने उनके लिए शो में काम करना मुश्किल बना दिया था, जिससे सेट का माहौल टॉक्सिक हो गया था। सान्वी तलवार के मुताबिक डायरेक्टर ने उनकी काबिलियत पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे क्योंकि उन्होंने अपने खुद के लिए आवाज उठाई थी। हालांकि सान्वी ने शो के डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है।

सान्वी तलवार ने ये भी कहा कि करण कुंद्रा की उनमें दिलचस्पी थी और वो उनकी हरकत देखकर सब समझ गई थीं। सान्वी ने कहा- महिलाएं, मर्दों की नजरें देखकर ही पहचान जाती हैं लेकिन मैंने करण कुंद्रा को भाव ही नहीं दिया था। फिलहाल इन आरोपों पर करण कुंद्रा या उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कौन हैं सान्वी तलवार? -सान्वी तलवार एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और राइटर हैं। वह साल 2012 से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस बनने से पहले सान्वी इंडस्ट्री में बतौर राइटर काम कर रही थीं। सान्वी ने ‘फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें’, ‘सीआईडी’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेस सुपरविलेंस’ जैसे शोज लिखे हैं।

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम

0


नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन की जो चिंगारी 30 दिन पहले सुलगी थी वो अब देश के शिक्षा तंत्र के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. दिल्ली के जंतर-मंतर से निकला ये गुस्सा अब धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों तक फैल गया है. केंद्र सरकार पहले तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन आखिरकार उसे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी और बीते 36 घंटे के दौरान ताबड़तोड़ फैसले लेने पड़े. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पीएम आवास के बाहर कांग्रेस सासंदों के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आए और सरकार ने भीतर एक के बाद एक कई फैसले लिए गए.

फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पेपर लीक के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा, ‘इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.’ इसके कुछ ही घंटों भीतर दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके लिए विशेष कोर्ट भी तय कर दिया. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और PMO राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच करीब 4 घंटे तक हाई-स्तरीय बैठक चली. 

इसके बाद सरकार ने अपना रुख बदला और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों को बातचीत का न्योता दिया. वार्ता के स्थान को लेकर काफी खींचतान के बाद आखिर में ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ को बातचीत के लिए चुना गया. भारी दबाव के बीच सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटा दिया.

रील्स फॉर्मेट में वीडियो जारी कर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी एक दिन में दूसरी बार इस मुद्दे पर बोले. आधी रात को रील्स फॉर्मेट में वीडियो जारी किया, जिसे खासतौर पर युवाओं तक सीधा संदेश पहुंचाने के लिए बनाया गया था. उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई सामान्य बात नहीं है. यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद दर्दनाक है.’ उन्होंने इस मामले में और कड़ी कार्रवाई की भी बात कही थी, जिसे 24 जुलाई की शाम तक अमल में भी लाया गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी से जुड़े 47 लोगों को हटा दिया गया है और इसमें से कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

सरकार एनटीए के पुनर्गठन की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत अगले एक महीने के भीतर एजेंसी की संरचना में बड़े बदलाव किए जाएंगे. एनटीए के कामकाज और परीक्षा संचालन प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएंगे. खास तौर पर एजेंसी द्वारा अपनाई जाने वाली आउटसोर्सिंग व्यवस्था को बदला जाएगा. यह बदलाव विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर किए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य ऐसी लीक प्रूफ व्यवस्था तैयार करना है, जिससे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बने.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

दूसरी तरफ शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी थी. रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचे. सरकार ने आश्वासन दिया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी और पेपर लीक रोकने के कड़े कदम उठाए जाएंगे. इसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया.

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक हुई. बैठक के बाद आशुतोष रांका और सौरव दास ने कहा कि मंत्रियों के साथ करीब 10 मिनट तक बैठक हुई. उन्होंने कहा, ‘हमने सरकार के सामने तीन मांगें रखीं. पीड़ितों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और छात्रों पर दर्ज किए गए केस को वापस लिया जाए.’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी

आशुतोष रांका ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या कैबिनेट से बर्खास्तगी के बिना कुछ भी हमें मंजूर नहीं होगा. सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है. हमने सरकार को बता दिया है कि पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. अगर जल्द ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बर्खास्तगी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा.’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 जून को एक इंटरव्यू में सीजेपी को दहशतगर्दों की बी-टीम बताया था और आरोप लगाया था कि यह संगठन उन ताकतों की ओर से काम कर रहा है जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है. सीजेपी ने 20 जून को जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था. आठ दिन बाद सोनम वांगचुक और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के छह कार्यकर्ताओं ने भी वहां अनशन शुरू किया. करीब दो सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर, वांगचुक की बिगड़ती सेहत के वीडियो वायरल होने के बाद आंदोलन ने गति पकड़ ली.

कैसे अचानक तेज हुआ आंदोलन?

18 जुलाई को पुलिस उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिससे छात्रों और प्रदर्शनकारियों में व्यापक आक्रोश फैल गया. इसके बाद 20 जुलाई को संसद तक विशाल मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. आंदोलन शांत होने के बजाय पुलिस कार्रवाई के बाद और तेज हो गया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई और अंततः केंद्र सरकार को अपने रुख पर पुनर्विचार करना पड़ा। उसी दिन जेपी नड्डा ने पहली बार अपने आवास पर सीजेपी नेतृत्व के साथ औपचारिक बैठक की, जिससे राजनीतिक संवाद की शुरुआत हुई. 

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को पेपर लीक के मामलों में सजा को और सख्त बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट के मुताबिक यह विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक बिल में पेपर लीक के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के मामले में 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है.

Who Is Rhiya Ahir Who Stops Mumbai Police Van During Student Protest In Shivaji Park

0


Who Is Rhiya Ahir: 27 साल की मॉडल और अभिनेत्री रिया अहीर मुंबई में इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का वह जाना माना चेहरा बनकर उभरी है। बताते चलें कि जिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में लेकर जा रही थी, इसी वैन के सामने वह आकर खड़ी हो गई और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की।

Rhiya Ahir

रिया अहीर की प्रोटेस्ट की फोटोज हुईं वायरल

रिया अहीर की कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है। जिसमें वह शिवाजी पार्क के पास पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश करती नजर आई। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में आ गई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की माने तो रिया ने बताया कि वह शाम तकरीबन 4:30 बजे शिवाजी पार्क की तरफ जा रही थी और तभी उन्होंने हिरासत में लिए हुए प्रदर्शनकारियों से भरी एक पुलिस की वैन देख ली।

रिया अहीर को ऐसा लगा कि उन्हें बेवजह लेकर जाया जा रहा है। इसी के चलते वह गाड़ी की तरफ दौड़ने लगी और उसके सामने आकर खड़ी हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के नारों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही वह जो देख रही थी उसे भी नजर अंदाज नहीं कर सकती थी।

कौन है रिया अहीर?

रिया अहीर के सोशल मीडिया के हिसाब से वह रिया एकौसिया के नाम से भी मशहूर है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल, एंटरप्रेन्योर और होस्ट भी है। अपने सोशल मीडिया के जरिए वह है और सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।

खुद का कपड़ों का चलाती है ब्रांड

रिया अहीर ने मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ अपना खुद का लग्जरी कपड़ों का लेबल, रियासत चलाती है। जिसके जरिए वह प्रीमियम कपड़े हाथ से बनती हैं और उन्हें डांस करने का भी काफी शौक है। रिया को कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है जिसमें ‘दिलबरा’ भी शामिल है जो फरवरी 2025 में रिलीज किया गया था।

शॉर्ट फिल्म में भी किया काम

रिया अहीर एक शॉर्ट फिल्म दीदी में भी काम कर चुकी है जो भारतीय गांव पर आधारित एक सोशल ड्रामा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर मुंबई स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान रिया के काम को लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। कई पोस्ट में उन्हें बहुत ही निडर महिला बताया गया है।

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और…’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नीट विरोध प्रदर्शनों में इंस्टाग्राम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस अहम बैठक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा की. इसमें एक अहम मुद्दा छात्रों के साझ जुड़ाव और उनसे कनेक्शन बनाने को लेकर भी रहा, जिसे लेकर पीएम मोदी ने मंत्रियों को सलाह भी दी है.

कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को क्या दी सलाह?

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से एक बेहद अलग और अहम सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार के कितने मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं? इसके बाद उन्होंने मंत्रियों को सलाह देते हुए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आउटरीज बढ़ाने को कहा है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि आज का युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव है, इसलिए सभी मंत्री भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहें. मंत्री सरकार की योजनाओं और कामों के बारे में सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करें और उसके बारे में लोगों और युवाओं को बताएं. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कल गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को बनाए गए वीडियो का भी युवाओं से आउटरीच बढ़ाने को लेकर जिक्र किया है. 

पीएम मोदी ने मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने को क्यों कहा?

दरअसल, नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद प्रभावित छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, विशेषकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. वहीं, जंतर जंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के आंदोलन को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम से काफी मदद मिली है. युवा और छात्र आंदोलन, सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी रील्स पोस्ट और शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर और ज्यादा छात्र में विरोध में शामिल हो रहे हैं. इसी पैटर्न को देखते हुए पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों से सोशल मीडिया और विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

Dia Mirza lashes out on pm Narendra modi video on students protest no single word of empathy

0


Dia Mirza On Pm Narendra Modi: दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पीएम ने गुरूवार देर रात अपना वीडियो शेयर किया और छात्रों के पेपर लीक मुद्दे और उनकी मांगों पर खुलकर बात की। जहां पीएम मोदी के इस रिएक्शन के बाद हालात पहले से कहीं ज्यादा शांत हैं तो वहीं सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि अभी भी कुछ लोग पीएम मोदी के रिएक्शन से संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Dia Mirza On Pm Narendra Modi

अभिनेत्री दीया मिर्जा दो खुलकर इस स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रही थीं उन्हें पीएम मोदी का ये रिएक्शन पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया है। दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद तीखे शब्दों में कुछ सवाल दागे हैं।

दीया मिर्जा ने निराशा जाहिर करते हुए पूछा है, ‘अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के लिए, मरने वाले बच्चों के लिए, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य के लिए, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं। आखिर यह कितना मुश्किल हो सकता है सर?’

उन्होंने ये भी कहा कि इतना इंतजार करने के बाद भी उनके संबोधन में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे दुखी छात्रों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।दीया ने कहा, ‘इस मामले पर बोलने के लिए आपको 47 दिन लग गए और अब भी आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लाखों दिल जो टूटे हैं उनका घाव भर सके।’

दीया मिर्जा का ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें इस तरह का स्टैंड लेने के लिए काफी प्यार भी मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सच सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। दूसरे यूजर ने कहा कि आपने बिल्कुल सही बात कही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शुरुआत से छात्रों का साथ देने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए दीया मिर्जा को सलाम।

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

0


केंद्र सरकार ने दिल्ली में जारी स्टूडेंट प्रोटेस्ट कोलेकर अहम सुरक्षा कदम उठाए हैं. सरकार ने छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 10 और कंपनियों को एयरलिफ्ट का निर्देश जारी किया है. सीआईएफ ने भी दिल्ली मेट्रो सुरक्षा यूनिट के कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं. 

पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक को लेकर देशभर से प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं. साथ ही वह शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

दिल्ली में हुई रिव्यू मीटिंग में क्या फैसला?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में हुई रिव्यू मीटिंग में फैसला किया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जानेवाली सभी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज यूनिट की योजना से पहले रिपोर्ट करना चाहिए. अगले कुछ दिन में करीबन 150 सीएपीएफ कंपनियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है. 

एक सीएपीएफ में लगभग 100 कर्मी होते हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने दिल्ली पुलिस की मदद के लिए पहले से ही 100 सीएपीएफ कंपनियां तैनात हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सीआरपीएफ की 100 कंपनियों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है. 

बंगाल से किए जा चुकी CRPF की 20 कंपनियां एयरलिफ्ट

इससे पहले सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय राजधानी तक सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को एयरलिफ्ट किया गया. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आरएएफ की तीन यूनिट, एसएसबी, बीएसएफ और आईटीबीपुी के जवानों को तैनात किया गया है. 

सीआईएफ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो यूनिट के जवानों को सिर्फ इमरजेंसी छुट्टी ही दी जा रही है. सुरक्षा के हालातों को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में मेट्रो स्टेशनों पर ज्यादा जवानों की जरूरत है. सीआईएसएफ ने 250 स्टेशनों पर आतंकवाद रोधी सुरक्षा के लिए 13000 जवानों को तैनात किया गया है. पिछले चार दिनों से मेट्रो के 15 से 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. वहीं, सीजेपी ने प्रदर्शन जारी रखने को कहा है. 

Fact Check: Was Seema Haider’s mother Hindu? Photo with her father surfaces; know the truth

0


Seema Haider’s Parents Photo: सीमा हैदर इस वक्त कई चीजों को लेकर चर्चा में हैं। कभी कभी वो ऐसे वीडियोज साझा कर देती हैं कि बुरी तरह से ट्रोल होती है। लेकिन अब जो एक तस्वीर सामने आई है वो सीमा हैदर ने खुद ही साझा की है।

Seema Haider

इस तस्वीर में दो लोगों को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को seema____sachin10 नाम की आईडी से साझा किया गया है और लिखा है, ”अम्मी और अब्बू।” जी हां, ये सीमा हैदर के माता पिता है जो कि पाकिस्तान में थे। सीमा हैदर वहीं पैदा हुईं, पढ़ीं लिखीं और शादी की। हालांकि किसी को ये नहीं पता था कि एक दिन आएगा कि वो इंडिया आ जाएंगी।

क्या है सच्चाई?

सीमा हैदर की मां और पिता के नाम से जिस तस्वीर को वायरल किया जा रहा है वो काफी अलग है। साफ नजर आ रहा है कि वो सीमा हैदर ही हैं। क्योंकि पाकिस्तान में बिंदी नहीं लगाई जाती है और इस तस्वीर में जो महिला है वो बिंदी लगाए हुए हैं। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि क्या उनकी मां हिंदू थीं?

बता दें कि ये पूरी तरह से फर्जी और एआई से एडिट की हुई तस्वीर है। सीमा हैदर इंडिया में हैं और ऐसे में उनके पास मां-बाप की तस्वीर आना काफी मुश्किल है। ऐसा लग रहा है कि सीमा हैदर ही इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। सीमा हैदर सचिन मीणा के प्यार में पड़कर इंडिया आ गईं थीं। उन्होंने इस दौरान अपने पाकिस्तान पति को तलाक तक नहीं दिया था। गुलाम हैदर ने सीमा के इंडिया आने के बाद कई तरह की वीडियोज साझा किए थे लेकिन कभी सीमा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”आप अपनी मम्मी की तरह लग रहे हो।” एक ने लिखा, ”हायईईई आप तो बिल्कुल अम्मी जैसी हो।” एक ने लिखा, ”असल में ये पूरी फोटो ही नकली है और हमारे ज़माने का पाकिस्तानी पहनावा ऐसा बिल्कुल नहीं दिखता था।” सीमा हैदर की तरफ से इन कमेंट्स पर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आतंकी साज़िश रोकने को पुलिस ने लगाए FRS कैमरे।

देश की सरकार, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं से संबंधित व्यवस्थाओं के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को एक बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि नई दिल्ली जिले में सीजेपी के प्रदर्शन स्थल पर 216 वांटेड अपराधी पहुंचे थे, जिसमें से अब तक 215 वांटेड अपराधियों की पहचान प्रदर्शन स्थल के आसपास लगाए गए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों के जरिए हो चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक, इन 215 वांटेड अपराधियों में कई ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में तलाश जारी है. दावा किया जा रहा है कि इनमें से कई लोग हिंसा भड़काने और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने की मंशा से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं. ABP न्यूज के पास इन कथित अपराधियों की तस्वीरें और संबंधित जानकारी मौजूद है.

दिल्ली के अन्य इलाकों में आपराधिक घटनाओं में कमी

सूत्रों का यह भी दावा है कि बड़ी संख्या में अपराधियों के प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहने के कारण दिल्ली के अन्य इलाकों में अपराध की घटनाओं में कमी दर्ज की गई. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन वांटेड अपराधियों का अब नया ठिकाना बन गया है? दिल्ली पुलिस के FRS कैमरों ने कथित तौर पर प्रदर्शन में शामिल इन संदिग्धों की पहचान की है, जो आमतौर पर दिल्ली पुलिस तमाम बड़े भीड़-भाड़ वाले इवेंट्स पर लगाती है. 

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर क्यों लगाए FRS कैमरे?

दरअसल, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को यह गुप्त सूचनाएं मिली हैं कि दिल्ली में जंतर मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन पर सीमा पार के आतंकवादी संगठन अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं और वो देश का माहौल खराब करने के लिए साजिश रच रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले के मौजूदा हालात को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर फेशियल रिकॉगनिशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाए हैं, ताकि जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन में असामाजिक तत्व, अपराधी किस्म के लोग, वांटेड क्रिमिनलस या एंटी सोशल एलिमेंट न घुस पाएं. 

यह भी पढ़ेंः एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज