AAP Performance In Mp Rajasthan Chhattisgarh And Telangana Election Result 2023

AAP Performance In Mp Rajasthan Chhattisgarh And Telangana Election Result 2023


Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बीजेपी ने करारी शिकस्त दी है. साथ ही मध्य प्रदेश में भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीआरएस को पटखनी दी. इन चुनावों में आम आदमी पार्टी भी दमखम से मैदान में उतरी, लेकिन हर जगह उसे हार का सामना करना पड़ा है. 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसे एक भी सीट नहीं मिली. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को 0.94 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ा. मध्य प्रदेश में उसे मात्र 0.43 फीसदी वोट और राजस्थान में 0.38 फीसदी वोट मिले. राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 88, छत्तीसगढ़ में 57 और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. 

दोपहर साढ़े तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी 53, कांग्रेस 35 और बीएसपी एक सीट पर आगे चल रही है. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. मध्य प्रदेश में बीजेपी 166, कांग्रेस 62 और बीएसपी एक सीट पर आगे है.

वहीं राजस्थान में बीजेपी को 115, कांग्रेस को 69 और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही है. तीनों ही राज्य में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. वहीं तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. यहां कांग्रेस के खाते में 64, और बीआरएस के खाते में 40 सीटें जाती दिख रही है. बीजेपी 8 और एआईएमआईएम 6 सीटों पर आगे है.

‘कांग्रेस अल्पसंख्यक…’, MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना रिजल्ट पर गुलाम नबी आजाद की पहली प्रतिक्रिया