Amanatullah Khan Bail Petition: दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को एक और झटका लगा है. दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. उनकी ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी, जिस पर शुक्रवार (1 मार्च) को सुनवाई हुई. ईडी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है जिसके बाद अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए अमानतुल्लाह खान ने अग्रिम जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई थी. हालांकि कोर्ट ने उन्हें फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है.



