Shweta Tiwari ex husband raja Choudhary claims he caught her with cezanne khan red handed

Shweta Tiwari ex husband raja Choudhary claims he caught her with cezanne khan red handed


Raja Choudhary On Shweta Tiwari Extra Marital Affair: अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर से अपनी पहली शादी के कारण विवादों में आ गई हैं। दरअसल, श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने एक बार फिर से उनके कैरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा चौधरी का कहना है कि श्वेता तिवारी का किसी एक नहीं बल्कि काफी सारे मर्दों के साथ रिश्ता था। दरअसल, अभिनेता सिजैन खान के साथ रिलेशन के सवाल पर राजा चौधरी ने ये दावे पेश किए हैं।

Raja Choudhary On Shweta

राजा ने तीन चार घटनाएं भी बताई जब उन्हें श्वेता तिवारी पर शक हुआ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी आंखे के सामने श्वेता तिवारी के अफेयर सबूत भी थे। दरअसल, साल 2025 में श्वेता तिवारी के तलाक के सालों बाद उन्होंने सिजैन खान संग अफेर के आरोप लगाए थे। इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने इस आरोपों पर खुलकर बात की है।

हर मर्द के साथ श्वेता तिवारी का अफेयर

राजा चौधरी से जब पूछा गया कि आपने एक्यूज किया था श्वेता जी को कि उनका सिजैन खान के साथ अफेयर है। तो वह बोले, ‘सिर्फ सिजैन खान ही नहीं, और भी बहुत से लोग हैं। मुझे लगता है कि उसका हर एक आदमी के साथ अफेयर था।’ जब राजा से कहा गया कि फील करने में सच में फर्क होता है, तो एक्टर बोले, ‘उस वक्त मैंने जो कुछ भी देखा, वो साबित हो चुका था। वो उसके साथ काम कर रही थी। उसी के घर में रह रही थी।’

दोस्तों ने भी बताई सच्चाई

राजा चौधरी ने आगे कहा, ‘यहां तक कि हमारे एक कॉमन दोस्त ने भी कबूल किया था कि वो यहां उसके साथ आती थी। एक आदमी और क्या मान सकता है, यार? उसने खुद भी हा कहा है कि हम रिश्ते में हैं। तेरी हिम्मत है तो तू आजा मेरे घर, कोलीवाड़ा आ जा।अब मैं ये लड़कर बैठूंगा क्या तेरे साथ। अपना ही प्रॉब्लम है सिक्के में तो, तेरा ही सिक्का सही। … लेकिन वह कभी नहीं मानी। उसने कहा, ‘नहीं, नहीं, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।’

सिजैन खान और राजा चौधरी की बातचीत

राजा ने बताया कि सिजैन ने उनसे कोलीवाड़ा में आके मिलने की बात फोन पर कही थी। फिर उन्होंने बताया कि सिजैन और उनके बीच क्या बात हुई। राजा बोले, ‘मैंने उससे कहा कि यार तुम ये क्यों कर रहे हो? क्यों इस फैमिली को बर्बाद कर रहे हो? तो वो बोला- क्या फैमिली? वो तुम्हारे साथ कभी नहीं थी। पहले दिन से ही वो मेरे साथ है। तुम बस उसके अनपेड नौकर हो।’

कैसे शुरू हुआ श्वेता तिवारी पर शक

राजा चौधरी ने फिर बताया कि शादी के दौरान श्वेता पर शक करने की वजह क्या थी। वह बोले, ‘भाई, आप कहते हैं कि आप शूटिंग के लिए जा रहे हैं, और अगले दिन अखबारों में खबर आती है कि आप दिल्ली में कोई शोरूम खोल रहे हैं। इससे क्या हिंट मिलता है? रिश्ते में, आप झूठ बोलते हैं और उस व्यक्ति पर भरोसा करते हैं जिसके साथ आप काम कर रहे हैं। शायद वह रील और रियल लाइफ के बीच बैलेंस खो बैठी थी। उसने अपनी रील लाइफ को रियल में और रियल को रील में मिला दिया था। उसने क्या सोचा होगा, उससे बेहतर तो कोई नहीं जानता।’

राजा तिवारी ने बताया आंखो देखा हाल

जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वह यह दावा कर रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी के दौरान श्वेता का किसी और के साथ भी संबध था, तो एक्टर बोले, ‘ये अपनी आंखों से देखा। ये साबित हो चुका है। उसने कहा कि वह शूटिंग पर जा रही है। उसकी गाड़ी में मेरा कुछ सामान रखा था, मैं उसे लेने गया। मैं सेट पर गया। वह वहां नहीं थी। लेकिन एक घंटे बाद, वह उसकी गाड़ी में आ रही थी, और उसकी गाड़ी के पीछे उसका ड्राइवर भी था। दूसरी बात, उसने कहा कि मैं डबिंग में हूं। मैं उसे सरप्राइज देने के लिए डबिंग में गया। डबिंग वालों ने कहा कि वह वहां नहीं है। आज डबिंग नहीं है। तो फिर वह कहां है? वह सिजेन के साथ है। इस तरह की दो-तीन घटनाएं हुईं। और इससे ज्यादा क्या?’