Delnaaz Irani Live In Relation: मनोरंजन जगत में लिव इन रिलेशन आम बात है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बार में बताने जा रहे हैं जो 53 साल की उम्र में लिव इन रिलेशन में रहती हैं और बेबाकी से उन्होंने इसके बारे में बात की है। हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं तो तलाकशुदा है लेकिन अब अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ हंसी खुशी लिव इन रिलेशन में रहती हैं।

2012 में हुआ था डेलनाज का तलाक
ये एक्ट्रेस डेलनाज इरानी हैं। डेलनाज ने साल 1998 में अभिनेता राजीव पॉल के साथ शादी की थी। हालांकि कई साल इस शादी में रहने के बाद साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हालांकि कहा जाता है कि दोनों के इस रिलेशन को बचाने के लिए कई नाकाम कोशिशे की थीं लेकिन अंत में तलाक हो ही गया।
डेलनाज ने बताया था कि उनकी और राजीव की शादी आसानी से नहीं हो गई थी बल्कि इसके लिए काफी मुश्किलें आई थीं। डेलनाज एक पासरी फैमिली से ताल्लुख रखती है और राजीव के साथ उनका प्यार सेट पर ही परवान चढ़ गया था।
तलाक के बाद नए प्यार की एंट्री
राजीव पॉल से तलाक के बाद डेलनाज की लाइफ में पर्सी आए। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि पर्सी डेलनाज से 10 साल छोटे हैं। रिलेशन से शुरूआती दिनों में पर्सी अपनी करियर के स्ट्रग्ल के दिनों में थे, वहीं डेलनाज तलाक से दर्द से उबर रही थी। डेलनाज बताती है कि पर्सी से मिलते ही उन्हें पर्सी से प्यार हो गया था।
लिव इन में रहते हैं शादी से की तौबा
डेलनाज ने बताया, “मैंने पर्सी को साफ कहा कि मैं शादी नहीं करूंगी। पर्सी और मैं दोनों तलाकशुदा हैं तो हमने फिर से शादी ना करने की ठानी। डेटिंग के बाद हम लिव में रहे। हम लिव-इन पार्टनर हैं। हम बतौर पति पत्नी की तरह या कहें कि उनसे ज्यादा कमिटेड हैं। आजकल मैरिड लोगों के रिलेशन कहां जा रहे हैं, सभी जानते हैं।”
मां हो गई थी नाराज
एक्ट्रेस ने कहा जब उन्होंने मां को पर्सी संग लिव-इन में रहने की बात कही थी। मां नाराज हुई थीं। उन्होंने कहा था थप्पड़ पड़ेगा। पहले मां ने मना किया, लेकिन बाद में मान गई। उनकी पूरी फैमिली जानती है वो साथ में हैं। वो पर्सी को लोगों से पति बताकर इंट्रोड्यूस कराती हैं। डेलनाज ने कहा- पर्सी को पति बताने के लिए मुझे किसी पेपर या प्रूफ की जरूरत नहीं।



