Neetu Ma’am slams Kangana Ranaut for calling Gen-Z girls the ‘gutter generation’

Neetu Ma’am slams Kangana Ranaut for calling Gen-Z girls the ‘gutter generation’


Neetu Mam slams Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने जेन जी लड़कियों को लेकर जो बातें की हैं वो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंगना ने कहा था कि, ”ये जनरेशन ना पढ़ाई में अच्छी होती है, ना ये खूबसूरत होती है और ना ही इनकी मानसिकता अच्छी होती है।”

Neetu Mam

इसके अलावा कंगना का कहना था कि, वो शराब और नशे के साथ साथ कइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को आजादी मानती हैं। अब मशहूर अध्यापिका नीतू मैम ने कंगना रनौत को इसपर मुंहतोड़ जवाब दिया है। नीतू मैम का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। वीडियो के साथ नीतू मैन ने कैप्शन में लिखा, ”कंगना रनौत को जवाब।”

कंगना रनौत को नीतू मैम को दिया जवाब

नीतू मैम काफी गुस्से में दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, ”आज कंगना रनौत ने पूरी जेन जी जनरेशन को गटर जनरेशन कह दिया। वो पढ़ाई में अच्छे नहीं होते, वो माएं अच्छी नहीं बन सकतीं। ये बात आप बोल रही हो, आप अपनी लाइफ में कितनी बागी थीं। आप कहोगी जेन जी के बारे में आप, आप छीटाकशी करोगे। आप जिस पोजीशन पर हो ना मैम, उस पोजीशन पर बैठकर आप महिलाओं और जेन जी को लेकर कमाल का काम कर सकती हैं। लेकिन इन सबको छोड़कर आप जब भी कुछ बोलते हो, इतना गंदा बोलती हो कि शर्म आ जाती है।”

हमेशा करती हो निगेटिव बात

कंगना रनौत को लेकर उसने कहा, ”हमेशा निगेटिव बात। कभी भी पॉजिटिव तरीके से ना तो आप बात करते हो ना काम करते हो। जब आप पर काम का लोड पड़ता है तो आप कहती हैं कि मुझे नहीं पता था कि एमपी बनकर इतना काम करना पड़ता है।

बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो कि तन मन धन से देश के लिए काम करने के लिए बैठी हैं और आपने वैसे ही उनका स्थान मार रही हैं। जैसे कोई फर्जी कैंडिडेट पेपर लीक के जरिए किसी का हक मारकर बैठा हो। थोड़ी सी संवेदनशील बनिए। ये जनरेशन आपको कभी माफ नहीं करेगी।”