AC coach turns into honeymoon room netizens slams the idea cheapest jugaad trending video

AC coach turns into honeymoon room netizens slams the idea cheapest jugaad trending video


Honeymoon In Train Video: सोशल मीडिया पर आए दिन से बढ़कर एक क्रिएटिव लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। अब एक और हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ट्रेल के एसी फर्स्ट कोच का है।

Honeymoon In Train

इस दौरान ऐसी कोच के कंपार्टमेंट को गुलाब के फूलों से काफी रोमांटिक अंदाज में सजाया गया है और बिस्तर पर फूलों से दिल बनाए गए हैं। समझने में किसी को देर नहीं लगेगी की इसका मकसद क्या है। दरअसल, न्यूली वेड कपल ने अपने कंपार्टमेंट में हनीमून मानने के लिए ऐसी सजावट कराई है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसे लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे है। जहां कई लोगों के सवाल कर रहे हैं क्या इसके लिए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन से परमीशन ली गई थीं या नहीं। तो वहीं काफी सारे लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या इससे रेलवे के किसी नियम का उल्लंघन होता है?

हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है और ना ही इसकी जांच को लेकर खबर है। लेकिन अधिकतर लोग इस रवैये पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग चुटकी भी ले रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं और ओयो या फिर होटल के कमरे जितना भी खर्च नहीं करना, सर्फ कुछ दूरी की टिकल बुक करो। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, सबसे सस्ता जुगाड़।