Chandrika Dixit Forgives Husband Yugam Gera For His Multiple Extra Metal Affairs

Chandrika Dixit Forgives Husband Yugam Gera For His Multiple Extra Metal Affairs


Chandrika Dixit On Her Husband Extra Marital Affairs: ‘वड़ा पाव गर्ल’ नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। कुछ वक्त पहले उनके पति युगम गेरा के साथ में उनका पहचान भी हो चुका है। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा दूरियां आ गई थी और अब दोनों के बीच सब कुछ सही है।

Chandrika Dixit

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगा दिया था। चंद्रिका द्वारा दावा किया गया था कि उनके पति के कई सारी महिलाओं के साथ में रिश्ते हैं और इसके बाद में युगम गेरा ने भी माफी मांग ली थी। इसके बाद दोनों फिर से एक हो गए थे।

चंद्रिका दीक्षित ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर की बात

अब हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि पति को उन्होंने माफ कर दिया है और उनके दिए हुए जख्म आज भी वह नहीं भूली है।

‘द ममता पॉडकास्ट’ के दौरान चंद्रिका दीक्षित से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपने पति के अफेयर्स को माफ कर दिया है? तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “हां, लेकिन चीजें दिमाग से कभी भी निकलती नहीं है। उसको छोड़ दूंगी तो लोग मुझ पर ही इल्जाम लगाएगी कि किसी और के साथ में चली जाएगी।”

दूसरी लड़कियों से करने लगा था बात

चंद्रिका दीक्षित ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “मैं काम में इतना ज्यादा व्यस्त हो गई थी कि उसने दूसरी लड़कियों के साथ में बातें करना शुरू कर दिया था। लेकिन मैं आज भी उसी के घर में हूं और उसी के बच्चे की मां हूं। उससे बहुत प्यार भी करती हूं।”

पति का भर गया था मन

‘वड़ा पाव गर्ल’ आगे कहती है कि “लेकिन मैं यह जरूर मानती हूं कि मेरा दिल टूटा है और मैं खूब रोई हूं। क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ईमानदार हूं और मुझे इंस्टाग्राम पर बहुत सारे मैसेज भी आते हैं। लेकिन मैं कभी भी किसी लड़के को जवाब नहीं देती हूं और मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पति की कमी कोई और दूर कर ही नहीं सकता। हां मेरा दिल दुखा है क्योंकि मेरे पति ने कहा था कि चंद्रिका दीक्षित से बात करने का अब बिल्कुल मन नहीं करता। वो पहले जैसी नहीं रही। बस काम ही करती रहती है तो मेरा दिल बहुत दुखता है।”

चंद्रिका दीक्षित हुईं भावुक

भावुक होते हुए चंद्रिका दीक्षित ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “मैं रिश्तो में बहुत ज्यादा धोखे खाए हैं और मुझे अब बस काम ही करना है। मैं अपने बेटे को लेकर पागल हूं और पति को लेकर मैं इतनी ज्यादा लॉयल हूं कि मैं मर जाऊंगी लेकिन किसी और के साथ में नहीं जाऊंगी।” चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किलें आई थी तो उनके पति नहीं उन्हें सपोर्ट किया था। इसी के चलते उन्होंने अपने पति को माफ कर दिया।