Shilpa Shinde Targets Akanksha Chamola Inside Lock Upp 2 Claiming She Is In The Show Due To Husband

Shilpa Shinde Targets Akanksha Chamola Inside Lock Upp 2 Claiming She Is In The Show Due To Husband


Shilpa Shinde Targets Akanksha Chamola: श्रेष्ठा अय्यर के एलिमिनेशन के बाद में लॉकअप के सीजन 2 में पहला वाइल्ड कार्ड शिल्पा शिंदे को मिला। इसके बाद उन्होंने शो में एंट्री की। जब वह पहले दिन आई तो शिल्पा शिंदे ने कंटेस्टेंट्स को बुलाया और उनकी दिक्कतों को लेकर बात की जिसमें सुनीता आहूजा और श्रेया कालरा भी थी। तब उन्होंने कहा कि आकांक्षा चमोला सिर्फ अपने पति गौरव खन्ना की वजह से यहां पर है।

Shilpa Shinde Akanksha Chamola

बाद में जब सूफी मोतीवाला ने यह बात आकांक्षा को बताई तो उन्होंने मुस्कुरा कर समझ लिया कि उनको ही चुना जा रहा है। इसी दौरान शिल्पा ने श्रेया और माधुरी जैन से कहा कि मैंने उसको कहा कि वह गौरव के कारण यहां पर आई है।

शिल्पा को लेकर बोली आकांक्षा

इसके बाद अगली सुबह आकांक्षा ने यह मान लिया कि अगर घर में कोई है जिससे वह लड़ाई कर सकती हैं तो वह सिर्फ शिल्पा शिंदे हैं। बाद में उसने दूसरों से भी कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि शिल्पा मुझे पसंद नहीं करती है। उसने यह भी बताया कि शिल्पा यहां पर लड़ाई करने और लोगों पर इल्जाम लगाने के लिए आई है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि शिल्पा और श्रेया पहले दिन से ही एक दूसरे के साथ में बॉन्ड बनाने लग गए थे।

आकांक्षा चमोला ने शो में किए कई खुलासे

आकांक्षा चमोला भी लॉकअप सीजन 2 में आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा करती हुई नजर आती है। बच्चों के पहले दिन उन्होंने गौरव खन्ना के साथ तलाक को लेकर बात की थी और बताया था कि गौरव बच्चे चाहते हैं लेकिन उनमें मां बनने वाली भावना है ही नहीं। बाद में आकांक्षा ने एक एपिसोड के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल है और उन्हें लड़कियां पसंद है।