Anjali Anand Faces Bitter Fat Shaming Trolls Questioning Her On Getting Big Film Projects

Anjali Anand Faces Bitter Fat Shaming Trolls Questioning Her On Getting Big Film Projects


Anjali Anand On Fat Shaming: अंजलि आनंद आज के वक्त में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है। हालांकि आपको बता दें कि इस वक्त वह फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इससे पहले वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी काम कर चुकी हैं।

Anjali Anand

कई फिल्मों और सीरीज कर चुकी हैं अंजलि आनंद

इसके अलावा अंजलि आनंद ने ‘रात जवान है’ और ‘डब्बा कार्टेल’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। अब जल्दी ही वह धमाल 4 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ में नजर आने वाली है। फिल्म के गाने काफी वायरल हो रहे हैं और इसके बावजूद भी अभिनेत्री को खूब ताने सुनने पड़ रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि अंजलि आनंद को सोशल मीडिया पर भी काफी सारे लोग मैसेज करके उन्हें फैट शेम करते नज़र आए और भद्दे सवाल कर रहे हैं कि इतनी मोटी होकर भी काम कैसे मिला।

अंजलि ने बयां किया दर्द

हाल ही में देबिना बनर्जी के साथ बातचीत के दौरान अंजलि आनंद ने अपने इस दर्द को जाहिर किया और बताया कि “लोगों का सबसे पहले यही मैसेज मुझे आता है कि आप उन लोगों के लिए क्या कर रहे हो जो आपको काम दे रहे हैं। वह कहते हैं कि पतले-पतले लोग घर पर बैठे हुए हैं और मोटी लड़कियों को कम मिल रहा है। तो आप उनके लिए ऐसा क्या कर रहे हो।”

कास्टिंग काउच की तरफ इशारा करते हुए बोलीं अंजलि

अंजलि आनंद ने कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की और कहा कि “आप समझ रहे होंगे कि यह कहां पर जा रहा है। तो मुझे ऐसा लगता है कि लोग कितने ज्यादा बेवकूफ हैं। आप यह तो देखो कि लोगों में कितनी ज्यादा काबिलियत है। यह तो कोई भी नहीं देखता है। काम काबिलियत के बलबूते पर मिलता है, साइज देखकर नहीं मिलता। मैं हमेशा से यह जानती हूं कि मैं हीरोइन हूं और मैं खुद को वैसे ही देखती हूं। कौन क्या सोचता है इससे मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।”

अंजलि को फैट शेमिंग से नहीं पड़ता फ़र्क़

अंजलि आनंद ने आगे कहा कि “आपको सिर्फ अपनी चिंता करनी चाहिए और किसी के बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए। बस अपनी लाइफ की हीरोइन बनकर रहो तो आप कहीं भी हीरोइन बन सकते हो।” अंजलि कई बार बता चुकी है कि उन्हें बॉडी और फैट शेम किया जाता है। लोग उनके वजन का मजाक उड़ाते हैं और यह उनके लिए बहुत आम है। लेकिन एक्ट्रेस को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।