Shehnaaz Gill Sindoor: अभिनेत्री शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही शहनाज गिल के शादी और उनके पति के नाम के खूब चर्चे हो रहे हैं।

शहनाज गिल ने अपनी ये तस्वीरें खुद फैंस के साथ शेयर की हैं और इन तस्वीरों में शहनाज के न्यूली मैरिड लुक के साथ साथ हर किसी की नजरे उनकी सिंदूर भरी मांग पर टिक रही है और इसी के सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं।
हालांकि ये शहनाज की अपकमिंग प्रोजेक्ट का लुक है या फिर यूं ही एक खूबसूरत फोटोशूट ये अभी तक साफ नहीं हैं। कैप्शन में भी शहनाज ने इसका खुलासा नहीं किया है औ सस्पेंस बरकरार रखा है। ऐसे में हसीना के फैंस और ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीरें सुंदर हैं, इसमें कोई शक नहीं… लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वो है शहनाज की मांग में सजा लाल सिंदूर! रॉयल मस्तानी सूट के साथ मांग में सिंदूर लगाए शहनाज को देखकर उनके फैंस पूरी तरह हैरान-परेशान हो गए हैं। इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस इसे पूरी तरह ‘अनएक्स्पेक्टेड’ बता रहे हैं। कई लोग तो उन्हें शादी की बधाइयां और ब्लेसिंग भी देने लगे हैं। इसके साथ ही तमाम फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की भी याद आ रही है।
कमेंट सेक्शन में लोग लगातार पूछ रहे हैं, “क्या आपने सच में शादी कर ली?” वहीं, कुछ फैंस उनकी आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए लिख रहे हैं, “क्या हुआ, इश्कनामा में शादी कर ली क्या?”
शहनाज का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही यूजर्स उनके इस लुक की और भी तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं।







