Madalsa Sharma Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बड़े नाम और चेहरे या फिर न्यू कमर देखकर नहीं होता है। ऐसे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सुपरस्टार की बहू से ही डायरेक्टर ने गंदी डिमांड रख दी है। ये पूरा मामला हसीना ने खउद ऑन कैमरा आकर सुनाया है।

मिथुन चक्रवर्ती की बहू का कास्टिंग काउच
ये मामला जुड़ा है सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा से। मदालसा से छोटे पर्दे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक खूब मेहनत करके अपना करियर बनाया है। मदालसा ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
डायरेक्टर ने अकेले में रखी गंदी डिमांड
मदालसा ने अफने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे डायरेक्टर ने उनसे अकेले में गंदी डिमांड रखी। मदालसा शर्मा ने बताया था, ‘मैं एक बार डायरेक्टर से मीटिंग के लिए गई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ऐसी लड़की चाहता हूं जो बिकिनी में कंफर्टेबल हो। मैंने उनसे कहा कि ठीक है। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें बिकिनी में देखना चाहता हूं। मुझे बिकिनी में तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखनी है। ये सुनकर मैंने उन्हें मना कर दिया।’
Mithun Chakraborty’s daughter-in-law and Anupamaa fame Madalsa Sharma revealed that a director allegedly asked her to wear a bikini in front of him during a meeting when she was just 19 years old.
If even someone like Madalsa Sharma had to face such experiences early in her… pic.twitter.com/CdJMMlmPEi
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) June 20, 2026
मदालसा शर्मा की डायरेक्टर को दो टूक
मदालसा ने बताया, ‘मैंने कहा कि माफ कीजिए। मैं एक एक्टर हूं। अगर रोल की डिमांड के हिसाब से मुझे कुछ कैमरे के सामने पहननना है तो मैं पहन लूंगी। क्योंकि वो मेरे काम का पार्ट है। आपके सामने बिकिनी पहनना मेरा काम का हिस्सा नहीं है। मैंने कहा टैलेंट देखना है तो ठीक है वरना कोई बात नहीं। इतना कहने के बाद मैं वहां से चली आई। लेकिन डायरेक्टर की बातों ने मुझे हैरान कर दिया था।’ मदासला ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी।
कौन हैं मदासला शर्मा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मदालसा शर्मा के एक्टिंग करियर नजर डालें तो उन्होंने साल 2009 में साउथ सिनेमा से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम बढ़ाए थे। उन्होंने साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड मूवीज और टीवी सीरियल्स में काम किया है। मदालसा टीवी सीरियल अनुपमा में अपने किरदार के लिए काफी मशहूर हैं।
मदालसा शर्मा की शादी
मदालसा शर्मा ने साल 2018 में वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से शादी की थी। मदालसा शर्मा अपने पति मिमोह चक्रवर्ती से 7 साल छोटी हैं।



