Shilpa Shinde New Look: शिल्पा शिंदे और हिना खान टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियां है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कोल्ड वॉर चलती हुई नजर आई। लेकिन अब इसी बीच एक शिल्पा शिंदे का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके चलते एक बार फिर से फैंस को दोनों के बारे में बात करने का मौका मिल गया है।

शिल्पा शिंदे का हुआ वीडियो वायरल
शिल्पा शिंदे का एक नया लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा शिंदे बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रही है। उन्होंने अपने बाल कटवाकर ‘बॉब कट’ कर लिया है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट वर्टिकल धारीदार शर्ट और ढीली-ढाली ब्लू बैगी जींस पहनी हुई है। साथ ही चश्मा लगाया हुआ है और सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही है।
क्या शिल्पा शिंदे ने किया हिना खान को कॉपी?
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही काफी सारे लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। काफी लोगों का कहना था कि शिल्पा शिंदे ने हिना खान का स्टाइल कॉपी करने की कोशिश की है।
हिना खान को अक्सर शॉर्ट हेयरस्टाइल और इसी तरीके के वेस्टर्न आउटफिट में देखा जाता है। इस समय दोनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर की वजह से ऐसा कहा जा रहा है कि शिल्पा ने ये हेयरकट करवा कर हिना खान की कॉपी की है।
लेकिन अभी के वक्त में फैशन की दुनिया में शॉर्ट हेयर और इस तरीके का वेस्टर्न आउटफिट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। तो ऐसा जरूरी नहीं है कि शिल्पा शिंदे ने हिना खान को कॉपी ही किया हो। हालांकि दोनों ही अभिनेत्रियों में से किसी की तरफ से भी इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।



