टेरर फंडिंग पर शिकंजा कसने वाले FATF के उपाध्यक्ष के तौर पर भारतीय नागरिक विवेक अग्रवाल को नियुक्त किया गया है. FATF एक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स है. अब इससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ने वाली है. अब इस पूरे मामले पर AIMIM चीफ का रिएक्शन आया है.
ओवैसी ने पीएम मोदी से पाकिस्तान को लेकर की ये मांग
अग्रवाल की यह नियुक्ति भारत के लिए उपलब्धि मानी जा रही है. देश लंबे वक्त से आतंकवाद के फाइनेंशियल और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर देता रहा है. अब इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि विवेक अग्रवाल FATF के वाइस प्रेसिडेंट चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं. नरेंद्र मोदी सरकार को पाकिस्तान को वापस ग्रे लिस्ट में लाना चाहिए.
Vivek Agarwal is the first Indian to have been elected Vice President of FATF,what @narendramodi government must do is to bring back Pakistan in Grey List.
USA list of TRF is of no real use,UN listing is needed of TRF,Modi government should have & must have tried to list ISI also…— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 20, 2026
क्या बोले ओवैसी?
साथ ही ओवैसी ने कहा है कि ‘TRF (पाकिस्तान समर्थित एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन) के बारे में USA की लिस्ट का कोई खास फायदा नहीं है. TRF को UN की लिस्ट में शामिल करने की जरूरत है. मोदी सरकार को ISI को भी लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए थी और करनी ही चाहिए. हमें नवंबर 2025 में लाल किले पर हुए सुसाइड ब्लास्ट को याद रखना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: मुज्तबा खामेनेई के बयान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- ‘मैं नहीं था बेताब, अब ईरान को नहीं मिलेगी एक भी फूटी कौड़ी’
इससे पहले विवेक अग्रवाल FATF में भारतीय डेलीगेशन को लीड कर चुके हैं. साथ ही वित्तीय खुफिया ईकाई (FIU-IND) के निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.
क्या होती है ग्रे लिस्ट जिसके लिए ओवैसी कर रहे मांग?
अगर FATF किसी भी देश को ग्रे लिस्ट या ब्लैक लिस्ट में डालता है, तो IMF यानी इंटरनेशनल मॉनिट्री फंड, वर्ल्ड बैंक और एडीबी यानी एशियन डेवलपमेंट बैंक जैसी वैश्विक संस्थाएं उसे कर्ज देने पर कड़ी शर्तें लगा देती हैं या लोन रोक देती हैं.
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे शानदार नेता कौन? ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को लग जाएगी मिर्ची!



