‘पीएम जाएंगे बिहार, शरिया वाले जा सकते हैं पाकिस्तान’, तेजस्वी यादव को मौलाना बताकर भड़की BJP

‘पीएम जाएंगे बिहार, शरिया वाले जा सकते हैं पाकिस्तान’, तेजस्वी यादव को मौलाना बताकर भड़की BJP


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी हैं. इस सिलसिले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पटना में एक रैली में हिस्सा लिया. तेजस्वी ने इस दौरान वक्फ को लेकर बयान दिया था. इस पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि देश को इस्लामिक मुल्क बनाने की कोशिश हो रही है. 

गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाने का प्रयास हो रहा है. ये शरिया कनून लागू करना चाहते हैं. मौलाना तेजस्वी यादव संविधान को जानते नहीं है. आरजेडी बिहार में अगले 50 साल सत्ता में आने वाली नहीं है. हमारे लिए अंबेडकर जी पूजनीय है. तेजस्वी यादव और लालू यादव सांप्रदायिक राजनीति करते हैं. हिन्दू और मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं.”

अपडेट जारी है…