India Pakistan Ceasefire is Conditional still shehbaz sharif Government has sanctions water trade diplomatic and financial

India Pakistan Ceasefire is Conditional still shehbaz sharif Government has sanctions water trade diplomatic and financial


India Pakistan Ceasefire News: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने शनिवार (10 मई, 2025) को सीजफायर का ऐलान किया, जिस पर भारत सरकार ने सहमति जताई है. हालांकि भारत की ओर से आ रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं. भारत ने सिर्फ काइनेटिक यानि किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए शर्तों के साथ युद्धविराम किया है. 

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने जो पाकिस्तान पर जल, व्यापार, कूटनीतिक और वित्तीय प्रतिबंध लगा रखे हैं, उन पर कोई बात नहीं हुई है. वो अभी भी उसी तरह से जारी रहेंगे. 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि, पाकिस्तानी वीजा, ट्रेड, डिप्लोमेटिक और वित्तीय प्रतिबंध लगा थे. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की तो भारतीय सेना ने उसके मुख्य एयर बेस, मिलिट्री बेस और अन्य ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. 

भारत ने पाकिस्तान में मचाई कितनी तबाही?

भारत ने शनिवार को कहा कि उसने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करके रक्षा बुनियादी ढांचे और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की उकसावे वाली’ कार्रवाई की, जिसके जवाब में पाकिस्तान में आठ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. भारतीय सेना ने कहा कि निशाना बनाए गए पाकिस्तानी ठिकानों में एक हथियार डिपो और कंट्रोल सेंटर शामिल हैं.

भारत ने कहा कि उसने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर अन्य इलाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर खतरे पैदा करने की पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया. 

विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सेना की उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का नपा-तुला जवाब दिया है. कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक कायराना कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में वायुसेना अड्डों पर एक चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर पर हमला किया. साथ ही पंजाब में कई वायुसेना अड्डों पर रात एक बजकर 40 मिनट के बाद के बाद उच्च गति वाली मिसाइलों से हमले किए गए, जिससे कुछ नुकसान हुआ.

भारत ने पाकिस्तान के इन इलाकों को किया धुआं-धुआं 

उन्होंने कहा कि सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है और उचित जवाब दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए.’’

कुरैशी ने कहा कि रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कर और चुनियां में पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर भारतीय लड़ाकू विमानों से हवा से वार करने वाले सटीक हथियारों के जरिए हमला किया गया और यह जवाबी कार्रवाई मुख्य रूप से कमान और नियंत्रण केंद्रों, रडार स्थलों और हथियार भंडारण क्षेत्रों पर केंद्रित रही. उन्होंने कहा कि पसरूर और सियालकोट हवाई अड्डे के रडार स्थलों को भी हथियारों से निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि भारत ने सुनिश्चित किया कि इन जवाबी कार्रवाइयों के दौरान न्यूनतम अवांछित क्षति हो.  

ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी बोले- 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO