Kareena Kapoor Mira Kapoor What Women Want: बी टाउन में एक ऐसी हलचल हुई है जिसका कि हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। ये नई नई दोस्ती पनपी है करीना कपूर खान और मीरा कपूर में। शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंज और पत्नी को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, लेकिन बेबो का औरा है ही ऐसा कि हर किसी को अपना बना ही लेती हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ये कैसे मुमकिन हुआ।

दरअसल, शाहिद कपूर की पत्नी मीराराजपूत कपूर करीना कपूर खान के चर्चित चैट शो ‘What Women Want’ में बतौर मेहमान नजर आएंगी। ऐसे में पॉडकास्ट की शूटिंग के दौरान दोनों ने पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में दोनों ही बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मीरा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए गर्मजोशी से लिखा, “बेहद ही शानदार और प्यारी मीरा आज शो पर…” करीना कपूर की इस स्टोरी को मीरा कपूर ने भी शेयर किया और लिखा, “इससे बेहतर कंपनी नहीं हो सकती थी.. करीना कपूर खान के साथ।” इसके साथ ही दोनों ने दिल वाले इमोजी भी बनाएं हैं।
मीरा कपूर ने इस शो से पहले अपने लुक का फोटोशूट भी कराया और उसकी कई सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में मीरा ने शो करीना कपूर के शो का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, “What women want is to be themselves.” इसके साथ ही उन्होंने करीना को शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया और एक महिला के तौर पर उनकी सराहना की।
करीना कपूर और मीरा के इस पॉडकास्ट का अब हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अब ये हॉटेस्ट टॉपिक ऑफ डिस्कशन भी बना हुआ है।




