पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में एंट्री ले ली है. 37 साल के रायडू जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हो गए हैं. संन्यास लेने के लगभग एक महीने बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुरुवार (28 दिसंबर) को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए.



