राजौरी में सेना की हिरासत में आम नागरिकों के घायल होने का आरोप, पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह

राजौरी में सेना की हिरासत में आम नागरिकों के घायल होने का आरोप, पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह


Rajouri Assault: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (27 दिसंबर) को उन तीन लोगों के परिवारों को न्याय का आश्वासन दिया जो जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दो सैन्य वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद कथित तौर पर सेना के हिरासत में लिए जाने के बाद मृत पाए गए थे. इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे.

तीनों यातना के शिकार चार अन्य लोगों की सेहत की जानकारी लेने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) अस्तपाल भी गए. रक्षा मंत्री ने जीएमसी अस्पताल परिसर में कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ, न्याय होगा.’’